आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस वक्त जश्न में दुबे हुए हैं। हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक और सेलिब्रेशन का बहाना मिल गया।6 नवंबर को इन दोनों की बेटी राहा का बर्थडे था। इस साल राहा 4 साल की हो गई हैं। राहा के इस चौथे बर्थडे को रणबीर और आलिया ने बेहद ही स्पेशल बना दिया। इस दौरान क्या-क्या हुआ और सब कुछ कैसा था अब आलिया ने उसकी भी झलक दिखाई है।
राहा की बर्थडे फोटोज आईं सामने
आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से राहा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अब फैंस को भी राहा के बर्थडे की तस्वीरें दिखा दीं। पहली फोटो में रणबीर और आलिया अपनी लाडली को गौर में उठाकर, उसका हाथ पकड़कर केक कटवाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल के चेहरे पर एक बड़ी-सी स्माइल भी नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में राहा नंगे पांव घास पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। राहा ने अपने बर्थडे पर फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है, जो बेहद सिंपल और क्यूट लग रही है।
रणबीर-आलिया ने यूं मनाया बेटी का बर्थडे
तीसरी तस्वीर में एक केक के ऊपर दर्वाइंग बनी हुई नजर आ रही है, जिसमे एक बच्ची ने अपनी मम्मी-पापा का हाथ पकड़ा हुआ है। इस पर दिल, सूरज और बादल भी बने हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इस तस्वीर में वो राहा, आलिया और रणबीर को दर्शाना चाहते हैं। ये एक हैप्पी फैमिली की फोटो है। वहीं, एक तस्वीर में आलिया अपनी बेटी को प्यार से किस करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। अपने बर्थडे पर राहा ने कई मजेदार एक्टिविटीज भी कीं। रेनबो में रंग भरकर राहा का मूड भी हैप्पी हो गया। आलिया अपनी बेटी के चौथे बर्थडे के जश्न में कितनी खुश थीं इसका अंदाजा उनकी आखिरी तस्वीर से लगाया जा सकता है।
फैंस हुए क्यूटनेस पर फिदा
ऐसा लग रहा है कि राहा का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी इंटिमेट था, लेकिन पूरे परिवार ने इस दौरान काफी एन्जॉय किया। हर कोई बेहद खुश दिखा और अब ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। फैंस और सेलेब्स इस पोस्ट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और राहा को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। अब इन क्यूट फोटोज से सोशल मीडिया यूजर्स के दिल जीत लिए हैं।