अनुराग डोभाल का नाम एक बार फिर गलत कारणों से सुर्खियों में है। हाल ही में यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। उनपर आरोप था कि अनुराग ने अपने चचेरे साले राज सिंह चौहान पर जाणलेव हमला किया। वहीं, अब अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका डोभाल ने उन पर संगीन आरोप लगा दिए हैं और सबके सामने नौरग की पोल खोल दी है। रितिका डोभाल ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो जारी कर अनुराग की सच्चाई दुनिया का सामने रखी है और अपनी और अपने बच्चा की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। चलिए जानते हैं रितिका ने अपने वीडियो में क्या-क्या आरोप लगाए हैं।
रितिका डोभाल बोलीं- 'मैं सेफ नहीं हूं'
रितिका ने कहा- 'उम्मीद है कि सभी ने अनुराग की वो वीडियो देख ली होंगी जिसमें अनुराग किसी के घर में जाकर फिर से दादागिरी कर रहा है। अनुराग ये सब करते हुए थक नहीं रहा। मेरा बच्चा 5 महीने का हो गया है, जबसे आप यहां से गए हो आपने एक भी कॉल या मैसेज नहीं किया। बेटे के लिए सिर्फ 1 वीडियो कॉल की है। आप किस हक से किसी के घर जाकर मार रहे हो और फिर झूठ बोल रहे हो कि वो मेरे बेटे के लिए कुछ गलत बोल रहा था इसलिए उसे मारा। आप किसी के घर 15-20 गुंडे लेकर जा रहे हो, एक इंसान होने के नाते क्या आप सोसाइटी में सेफ हो? क्योंकि मैं तो बिल्कुल भी सेफ नहीं हूं। जब मुझे या मेरे बच्चे या आस-पास के लोगों को कुछ हो जाएगा तब आप सब लोग कैंडल मार्च लेकर चलोगे, लेकिन अभी कोई स्टैंड नहीं ले रहा।'
अनुराग ने रितिका की मम्मी पर उठाया था हाथ!
रितिका ने बताया कि लोग उनके ऊपर चीटिंग के आरोप लगा रहे हैं लेकिन अनुराग ने ये झूठ बोला है। रितिका ने कहा कि उन्होंने अभी तक अनुराग पर कोई लीगल एक्शन नहीं लिया है। एक समर्थ नाम के लड़के ने उनके ऊपर घटिया रील बनाईं और अनुराग ने उन सभी रील को डाला। अनुराग ने अभी तक रितिका या अपने बच्चे के बचाव में कुछ नहीं बोला। रितिका बोलीं- 'ये इंसान सिर्फ दादागिरी में आ चुका है। ये इंसान पहले भी यही करता था। जब मैं प्रेग्नेंट थी, डिलीवरी के बाद भी और उससे पहले भी। अनुराग ने मेरी मम्मी पर भी हाथ उठाया। सोचिए जरा इस इंसान ने अपने मां-बाप के साथ क्या किया होगा कि इसके मां-बाप ने इसे बेदखल कर दिया? अगर ये इंसान मेरे बच्चे या आस-पास के लोगों को नुकसान पहुंचाता है तो क्या?'
अनुराग ने पेट को फुटबॉल शूज से मारा!
रितिका ने आगे कहा, 'आप मेरा इंस्टाग्राम वापस नहीं दे रहे हो, मुझे वीडियो नहीं बनाने दे रहो हो क्योंकि आप नहीं चाहते कि मैं पैसे कमाऊं? मैं आपके पास आकर गिगगिड़ाऊं? लेकिन मैं ऐसा नहीं करुंगी। मैंने कोई केस नहीं किया, इस इंसान से 1 रुपये की हेल्प नहीं ली और आप दावा कर रहे हो कि 37 लाख की एलिमनी ली है! मैंने इस इंसान को अपने पेट को मारते हुए देखा है। इस इंसान ने रियो को 3 फ्लोर से पकड़कर मुझे धमकी दी थी कि सॉरी बोलो नहीं तो मैं इसे फेंक दूंगा और ये दिखाता है कि ये पेट लवर है! अनुराग ने बहुत बड़े फुटबॉल शूज पहने थे उससे उसने रियो को किक किया था और रियो को ब्लड क्लॉट हो गया था। अनुराग ने मेरे पेट को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा क्या? कुछ हो जाएगा तो सब लोग मेरे साथ जस्टिस मांगेंगे, लेकिन उस दिन मैं जस्टिस का क्या करुंगी?'
बच्चे का खर्चा नहीं उठा रहे अनुराग डोभाल
रितिका डोभाल ने बताया कि जब वो 9 महीने प्रेग्नेंट थीं, तब भी उनके अनुराग और उनके घरवालों को समझाया था। लेकिन आज न अनुराग साथ हैं और न फैमिली। उन्हें अब समझ आ रहा है कि अनुराग मैनिपुलेटर हैं। पिता न होने का वो फायदा उठा रहे हैं। वो अनुराग की तरह करोड़पति नहीं हैं। वो उन्हें दबाना चाहते हैं, लेकिन रितिका का कहना है कि कोर्ट सबके लिए बराबर है। रितिका ने ये भी आरोप लगवाए हैं कि अनुराग ने उनसे फेक केस करवाए थे। रितिका का दावा है कि अनुराग बच्चे के दूध, डायपर के पैसे तक नहीं दे रहे। उन्हें नहीं पता कि उनका बच्चा कैसे पल रहा है और कैसे कपड़े पहन रहा है। जो लोग रितिका के लिए सपोर्ट में खड़े हैं, अनुराग उन्हीं के खिलाफ बोल रहे हैं।