Apple Event 2026 में टेक लवर्स के लिए कई बड़े सरप्राइज देखने को मिले। iPhone 18 Pro सीरीज से लेकर Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo, AirPods 5 और नई Apple Watch तक बहुत सारे नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए हैं। iPhone 18 Pro में 48MP कैमरा, वेरिएबल अपर्चर और नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। Apple का दावा है कि इसकी AI प्रोसेसिंग पावर पिछले मॉडल के मुकाबले दो गुना ज्यादा होगा। जानिए Apple का नया लाइनअप कितना खास है।

iPhone 18 Pro और Pro Max

सबसे पहले बात करते है iPhone 18 Pro सीरीज की। इसमें कैमरा सिस्टम को काफी अपग्रेड किया गया है। पहली बार 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ वेरिएबल अपर्चर दिया गया है। इससे अलग-अलग लाइट कंडीशन में बेहतर फोटो मिलेंगी। फोन में नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन है। Apple के मुताबिक, इसकी AI प्रोसेसिंग पावर पिछले मॉडल से दोगुना अच्छा है। डायनामिक आइलैंड को भी नया डिजाइन मिला है। अब इसमें एक साथ तीन लाइव एक्टिविटीज देखी जा सकती हैं। बैटरी में भी बड़ा अपग्रेड है। Pro Max eSIM-only मॉडल में 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से और सेल 18 सितंबर से शुरू होगी।

iPhone Duo: Apple का पहला फोल्डेबल

इस इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo है। इसको ओपन करने पर 7.6 इंच का इनर का डिस्प्ले मिलता है। वहीं, बंद करने पर 5.4 इंच की आउटर स्क्रीन मिलेगी। फोन A20 Pro चिप पर काम करता है और इसमें डुअल बैटरी दी गई है। Apple के हिसाब से, आउटर स्क्रीन पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलेगा। iPhone Duo की खासियत इसका फोल्डिंग डिजाइन है। इसमें iOS 27 के साथ Split View फीचर भी मिलेगा। यानी देखा जाए तो iPhone पर दो ऐप्स एक साथ चला पाएंगे। इसका प्राइज 2,99,900 रुपये से शुरू होगी और टॉप मॉडल 4,49,900 रुपये तक जाएगा। प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर और सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

AirPods 5 भी हुआ लॉन्च

Apple ने AirPods 5 भी लॉन्च किया है। इनमें ANC यानी एक्टिव नॉइज कैंसलेशन मिलेगा। ये पुराने ANC वाले AirPods 4 के मुताबिक 50% तक ज्यादा बाहरी शोर कम कर सकते हैं। इनमें बेहतर साउंड और लाइव ट्रांसलेशन के फीचर भी मिलेंगे। इसका स्टार्टिंग प्राइज 14,900 रुपये से शुरू है। प्रीमियम वर्जन की रेट 17,900 रुपये है।

नई Apple Watch

Apple ने Watch Ultra 4 और Series 12 को भी लॉन्च किया। दोनों में नया S11 चिप और हेल्थ सेंसिंग सिस्टम दिया गया है। Watch Ultra 4 की शुरुआती रेट 1,09,900 रुपये है। वहीं, Apple Watch Series 12 की कीमत 56,900 रुपये से शुरू होगी।