'बिग बॉस' के घर में सोशल मीडिया यूजर्स को इस बार काफी गंदगी दिखाई दे रही है। शो में कुछ ऐसी हरकतें हो रही हैं, जिससे न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि शो भी बदनाम हो जाएगा। लव को लेकर यंग और स्काउट की जो बदलती फीलिंग्स हैं वो इस वक्त सोशल मीडिया पर गॉसिप का हॉट टॉपिक है। इन लोगों की नजदीकियों पर तो सवाल उठ ही रहे हैं, साथ ही लोग एक शख्स को इस शो में सबसे समझदार बता रहे हैं। इस कंटेस्टेंट्स को फैंस ने मास्टरमाइंड का टैग दे दिया है। जिसे ये खास टैग मिला है वो कोई और नहीं बल्कि आसिफ खान हैं।
आसिफ खान ने गेम में पलटी बाजी
आसिफ खान का एक फैसला अब सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। उन्होंने लव गिल से नाराज होकर अपना ग्रुप छोड़ दिया था। आसिफ ने वीकेंड का वार पर बार-बार डांट पड़ने पर बहाने बनाकर अपनी दोस्तियां तोड़ दिन। पहले उन्होंने कहा कि उन्हें यंग के ग्रुप का हिस्सा नहीं बनना क्योंकि जब यंग कहते हैं कि ये मेरा गैंग है, तो लोगों को लगेगा कि वो लोग दोस्त नहीं बल्कि साइड कैरेक्टर या चमचे हैं। इसके बाद आसिफ ने बहाना दिया कि लव उन्हें प्रायोरिटी पर नहीं रखतीं और इस बात से उन्हें हर्ट हुआ। लव ने कई बार आसिफ को मनाने की कोशिश की, लेकिन आसिफ ने उस ग्रुप से निकालने का इरादा पक्का कर लिया।
सोलो खेलकर बनाई पहचान
अब लग रहा है कि आसिफ का ये फैसला उनके लिए काम का साबित हुआ है। अकेले गेम में खेलकर वो ज्यादा लोगों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। घर में आसिफ के झगड़े भी नहीं हो रहे और वीकेंड का वार पर उनपर कोई इल्जाम भी नहीं लग रहे। इसके अलावा वो शो में अपने अंदाज में लोगों को एंटरटेन भी कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से आसिफ खान जो बिग बॉस में रिपोर्टिंग कर रहे हैं, वो एपिसोड का बेस्ट पार्ट होती है। इसलिए मेकर्स ने इस बार राशन टास्क भी उन्ही के नाम कर दिया। आसिफ ने इस टास्क को बेहद मजेदार बना दिया और दर्शकों ने इसे काफी एन्जॉय किया।
लव के साथ कंट्रोवर्सी से बाल-बल बचे आसिफ
वहीं, फैंस एक और बात पर आसिफ की तारीफ कर रहे हैं। आसिफ ने बहाना बनाकर ही सही लेकिन लव से दूरी बना ली है। लव का स्काउट और यंग के साथ जो भी रिश्ता है उस पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में लोग अब मीम्स बनाकर कह रहे हैं कि अच्छा हुआ आसिफ ने वक्त रहते लव का साथ छोड़ दिया क्योंकि इन दोनों का तो सिर्फ ब्रेकअप होगा, आसिफ का तो तलाक ही हो जाता। आपको बता दें, पहले आसिफ के साथ भी लव का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें लव जबरदस्ती आसिफ को गले लगाती हुई नजर आई थीं। अब आसिफ अकेले खेल रहे हैं तो वो इस कंट्रोवर्सी स बच गए हैं। ये उनका शो में मास्टर मूव था।