'बिग बॉस 20' में दूसरे हफ्ते कई ट्विस्ट्स देखने को मिले। जो ग्रुप पहले हफ्ते बने थे, दूसरे हफ्ते वो पूरी तरह टूट चुके हैं। एक कैप्टेंसी टास्क सबकी असलियत बाहर ले आया है। स्काउट, आसिफ खान, रोहेद खान और यंग डीएसए के साथ पिछली बार बहुत सारे लोग खड़े थे, जो इस बार उनके खिलाफ ही खेलते हुए नजर आए। अब गुल्लू, माही विज, कनिका मान और रीति तिवारी ये चारों कैप्टेंसी के दावेदार बन चुके हैं। इन चारों को मेकर्स एक मौका देंगे कि ये इस हफ्ते के नोमिनेटड कंटेस्टेंट्स में से किसी का भी एक जीवनदान चीन सकते हैं। 

स्काउट की एक लाइफलाइन होगी वेस्ट 

आपको बता दें, इस हफ्ते स्काउट, आसिफ खान और रोहेद खान बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में इन तीनों में से अब किसी एक की लाइफलाइन टास्क में खत्म हो जाएगी। अगर उसी शख्स को सबसे कम वोट मिले तो दूसरा मौका भी हाथ से निकल जाएगा। इस वक्त रोहेद को छोड़कर स्काउट और आसिफ दोनों ही सभी घरवालों के निशाने पर हैं। सामने आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टास्क के दौरान स्काउट अपनी एक लाइफलाइन खोने वाले हैं। गुल्लू की वजह से स्काउट की एक लाइफ खत्म हो जाएगी। 

कैप्टेंसी टास्क में 2 ग्रुप में बंटेगा घर 

दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट का अर्शिफा खान के साथ भयानक झगड़ा हुआ था। इस दौरान स्काउट ने अर्शिफा खान को जो कुछ कहा उस पर बवाल चल रहा है। दूसरा ग्रुप अर्शिफा खान के सपोर्ट में है। ऐसे में गुल्लू भी स्काउट को ही सजा देते हुए उनकी लाइफ लाइन छीनने वाले हैं। इसके बाद शो में कैप्टेंसी टास्क शुरू होगा, जहां घरवालों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। Group A में होंगे-आसिफ, यंग, स्काउट, रोहेद, आम्रपाली और लवप्रीत। Group B में होंगे अमन, अर्शिफा, काजी और उदिति। बाकी घरवालों को न्यूट्रल रहना होगा। 

#Gullu is New captain of #BiggBoss20 house.
— Khabri 👂 (@real_khabri_1) September 16, 2026


इस हफ्ते कौन बनेगा कैप्टन?

अब 'बिग बॉस' से जुड़ी जानकारी देने वाले सोशल मीडिया हैंडल से लेटेस्ट कैप्टन के नाम का खुलासा हो गया है। इस टास्क में गुल्लू की जीत होगी और वो 'बिग बॉस 20' के दूसरे कैप्टन की जिम्मेदारी संभालेंगे। गुल्लू के कैप्टन बनने से घर में कई हंगामे हो सकते हैं। दरअसल, यंग का ग्रुप गुल्लू के ग्रुप के खिलाफ रहता है। ऐसे में इन दोनों ग्रुप्स के बीच इस हफ्ते कोई बड़ी जंग भी देखने को मिल सकती है।