'बिग बॉस' के हालिया एपिसोड में खूब ड्रामा देखने को मिला। टास्क को या पर्सनल रिलेशनशिप्स हर चीज पर बवाल मच रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में कनिका मान पहली बार शो में एक्टिव नजर आई हैं, लेकिन जिस दिन उन्होंने मुंह खोला उसी दिन वो भारी भूल कर बैठीं। एक टास्क के चक्कर में कनिका मान इतना भड़क गईं कि उन्होंने सारी हद ही पार कर दी। अब तक शो में भले ही कनिका कम बोलती हुई नजर आ रही थीं, लेकिन उनकी बातों में सेंस होता था। हालांकि, अब गुस्से में कनिका उल फिजूल बातें करती हुई दिखाई दी हैं।  

कनिका ने लव के मुंह पर की भद्दी टिप्पणी 

बिग बॉस ने एक टास्क दिया था, जिसमें कंटेस्टेंट्स को राशन की चोरी करनी थी। जो भी सबसे ज्यादा चोरी करते उसे एक विशेष अधिकार मिलना था। ऐसे में लव ने बिना राशन की परवाह किए ज्यादा से ज्यादा राशन चोरी करके स्टोर रूम में रख दिया। इस पर आधे से ज्यादा घर लव पर चढ़ गया। वहीं, कनिका मान तो झगड़ा ही करने लगीं और उन्होंने लव को सेल्फीश कह दिया। इतना ही नहीं जब दोनों का झगड़ा ज्यादा बढ़ा तो कनिका ने लव को ये भी कह दिया कि उनकी शकल अच्छी नहीं है। जिस तरह से उन्होंने ये बात कही वो सुनने में दर्शकों को और कुछ घरवालों को भी बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। इस दौरान अर्शिफा खान ने कनिका को टोका तो उन्होंने अपनी गलती भी मान ली। 

कनिका और गुल्लू ने की बॉडी शेमिंग 

हालांकि, बाद में कनिका फिर यही बात दोहरती और खुद को डिफेंड करती हुई नजर आईं। कुछ समय पहले जब अमन ने कनिका के चेहरे पर कमेंट किया था तो वो काफी नाराज हो गई थीं। अब वो खुद नेशनल टीवी पर एक लड़की की शक्ल पर कमेंट कर रही हैं, तो उन्हें ये ठीक लग रहा है। दूसरी तरफ गुल्लू भी आम्रपाली दुबे और लव को मोटू-पतलू कहकर बॉडी शेम कर रहे थे और तब भी कनिका हंस रही थीं। इसके अलावा ये दोनों अक्सर राशन चोरी करते हुए नजर आते हैं। सबके मना करने के बावजूद गुल्लू कनिका के सामने दूध चोरी करते हैं और दूध के पैकेट में पानी डालकर दूसरों को दे देते हैं। इस दौरान कनिका कभी कोई शिकायत नहीं करतीं। ये दोनों अकेले खाना बनाते और ज्यादा घी खाते हुए दिखाई देते हैं। तब भी इन्हें दूसरे लोगों की चिंता नहीं होती। 

खुद की चोरी और लव पर भड़कीं कनिका 

वहीं, जब लव ने टास्क में घर को छोड़ अपनी चिंता की, तो दोनों को अचानक पूरे घर की जिम्मेदारी, उनका राशन, उनका हक और भूख सब याद आ गए। दोनों लव पर राशन पानी लेकर चढ़ गए। गौर करने वाली बात तो ये है कि इतना झगड़ा करने के बाद ये दोनों फिर से घर का राशन चोरी करते हुए दिखाई दिए और एक बार फिर इन दोनों ने पूरे घर के बारे में सोचना छोड़ दिया। इसके अलावा गुल्लू भी एक बार उदिति और कनिका को जीवनदान देने के लिए घर के राशन की कुर्बानी दे चुके हैं। यानी जब इनका मतलब निकलता है तो सब ठीक है और अगर कोई सिर्फ अपने बारे में सोचता है, तो इनको आपत्ति होने लगती है। इन दोनों को देखकर लगता है कि 'मैं करूं तो रासलीला दूसरा करे तो कैरेक्टर ढीला' वाली कहावत इन्हीं के लिए बनी है।