'बिग बॉस' के घर में झगड़ों के बीच लोग अक्सर एक दूसरे के प्रोफेशन या परवरिश पर सवाल उठाते हैं। झगड़ों में लोग अक्सर अपना आपा खो बैठते हैं और कुछ भी कहने से पहले एक बार भी नहीं सोचते। लेकिन सोचिए कि कोई आपको नीचा दिखाने के लिए नेशनल टीवी पर कुछ ऐसा बोल दे, जिससे आपकी आइडेंटिटी पर ही सवाल खड़े हो जाएं तो? इस बार शो में दो लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। इनकी भाषा और लुक्स की वजह से इन दोनों कंटेस्टेंट्स पर कॉपी होने के आरोप लग गए हैं। ये दोनों कौन हैं चलिए ये भी जान लेते हैं।
2 कंटेस्टेंट्स पर लगे कॉपी होने के आरोप
आपको बता दें, 'बिग बॉस 20' में जिन दो कंटेस्टेंट्स पर पिछले कंटेस्टेंट्स की कॉपी होने के आरोप लग रहे हैं वो लव गिल और यंग हैं। इन दोनों को बात-बात पर सस्ती कॉपी बोलकर नीचा दिखाया जाता है। लव को हर दूसरे दिन नेशनल टीवी पर ये बोला जाता है कि वो शहनाज गिल की कॉपी हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल का फन साइड देखने को मिला था। इस घर में उनके झगड़े, उनकी पंजाबी बोली और सिद्धार्थ शुक्ला संग लव स्टोरी काफी पसंद की गई थी। वही, लव भी पंजाबी में बात करती हैं और उनकी टोन शहनाज गिल से काफी मिलती है। ऐसे में लव को बार-बार शहनाज गिल की कॉपी बता दिया जाता है।
टीवी को बताया गया शहनाज की कॉपी
कई बार तो लव को ये भी कहा जाता है कि वो शो में कुछ भी ओरिजिनल नहीं कर रहीं। लव गिल के अंदाज और गेम को हर बार शहनाज गिल से तोला जाता है। दूसरी तरफ यंग का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यंग डीएसए को भी लोग मशहूर रैपर और 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टेन की सस्ती कॉपी बताते हैं। दरअसल, यंग का बॉडी स्ट्रक्चर, हेयरस्टाइल, आवाज और प्रोफेशन एक जैसा है। दोनों के ओने लाइनर्स भी मेल कहते हैं। ऐसे में किसी को यंग को ताना मरना होता है तो वो उन्हें एमसी स्टेन की कॉपी कहकर चिढ़ाने लगता है।
यंग को माही ने कहा एमसी स्टेन की कॉपी
अब ऐसा ही कुछ माही विज भी करने वाली हैं। एक नए प्रोमो में दिखाया गया है कि यंग और माही की लड़ाई होती है। दोनों एक-दूसरे को ताने मारते हैं और माही के पास जब कुछ कहने के लिए नहीं होता, तो वो यंग को एमसी स्टेन की फर्स्ट कॉपी कह देती हैं। बार-बार किसी को कॉपी कहना न सिर्फ उनका कॉन्फिडेंस तोड़ सकता है, बल्कि उनकी पहचान पर भी सवाल उठाता है।