'बिग बॉस 20' ने आते ही तहलका मचा दिया है। ये शो लगातार फैंस का अटेंशन ग्रैब करने में कामयाब हो रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स गेम खेलने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, एक कंटेस्टेंट ऐसा भी है जिसका गेम इतना स्ट्रॉन्ग है कि सभी घरवाले सोच में पड़ गए हैं। दर्शक उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। हर तरफ बस उन्हीं के चर्चे हैं और वो 'बिग बॉस 20' में छाए हुए हैं। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि काजी तौकीर हैं। काजी तौकीर की एक्टिंग देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। काजी ने पहले दिन से शो में एक करैक्टर पकड़ा हुआ है। वो एग्रेसिव और साइको होने की एक्टिंग कर रहे हैं। 

काजी तौकीर ने एक्टिंग से बटोरी सिम्पथी 

अब उनकी इस एक्टिंग ने सभी को ये मानने पर मजबूर कर दिया है कि काजी तौकीर को कोई मानसिक परेशानी है। ऐसे में ना तो लोग उनसे पंगा लेना चाहते हैं और ना ही उनसे दुश्मनी करना चाहते हैं। एक तरफ बाकी कंटेस्टेंट्स को काजी तौकीर की हालत देख उन पर तरस आ रहा है, तो दूसरी तरफ लोग उनकी हरकतें देखकर डरे हुए हैं। ऐसे में काजी भरपूर फायदा उठा रहे हैं। ना तो कोई उनसे लड़ेगा और ना ही दुश्मनी लेगा। ऐसे में नॉमिनेशन का खतरा भी कम हो जाएगा क्योंकि उन्होंने घरवालों की सिम्पथी बटोर ली है। 

कंटेस्टेंट्स को काजी तौकीर ने किया कंफ्यूज 

साथ ही काजी तौकीर अटपटी हरकतें करके न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, बल्कि बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच बात करने का सबसे बड़ा टॉपिक बन चुके हैं। घर के हर कोने में उन्हीं के चर्चे चल आहे हैं। 10 लोग मिलकर पहले उन्हें देखते हैं और फिर काजी की हालत पर अपनी राय रखते हैं। आम्रपाली दुबे जो एक टास्क में काजी को जीना हराम करने की धमकी देती नजर आई थीं, वो बाद में उनके लिए दुआ करती हुई दिखाई दीं। इतना ही नहीं आसिफ खान ने भी झगड़े के बाद रोते हुए काजी से माफी मांगी। 

मेकर्स भी खा गए काजी से धोखा 

हद तो तब हो गई जब काजी तौकीर की एक्टिंग देख मेकर्स भी चकमा खा गए। गार्डन एरिया में काजी ने कैमरे पर साफ कहा था कि वो एक्ट कर रहे हैं और उन्होंने गुस्से में बिग बॉस को उन्हें मेडिकल रूम में बुलाने की अपील की थी। हालांकि, काजी की एक्टिंग देख मेकर्स को भी लगा कि उन्हें सच में हेल्प की जरूरत है और फौरन काजी को मेडिकल टीम ने बुलवा लिया। वो सीन देखकर दर्शकों की भी हंसी छूट गई, जब काजी डॉक्टर को बताते हुए नजर आय थे कि तो बस एक्टिंग कर रहे थे। अब उनका ये गेमप्ले लगता है उन्हें शो में काफी आगे लेकर जाएगा। फैंस तो उन्हें देखकर भौंचक्के ही रह गए हैं।