'बिग बॉस सीजन 20' की हाईलाइट लव गिल और स्काउट का रिश्ता बना हुआ है। इन दोनों को पिछले कई हफ्तों से सिर्फ एक ही वजह से लाइमलाइट मिली हुई है। कहने को ये दोनों भाई-बहन हैं और हरकतें इनकी नेशनल टीवी पर बेहूदा नजर आ रही हैं। लव गिल और स्काउट की इस शो पर नजदीकियां देखकर ऑडियंस भी शर्मसार हो गई है। ऐसे में कभी सलमान तो कभी रोहित शेट्टी को इन दोनों को समझाना पड़ता है, लेकिन ये दोनों कहां किसी की सुनते हैं। पिछले वीकेंड का वार पर काशवी के आने से शो के फैंस खुशी से झूम उठे थे।
वीकेंड के वार में होगी लव और स्काउट पर चर्चा
पूरा सीजन एक तरफ और काशवी की एंट्री एक तरफ। स्काउट की गर्लफ्रेंड का आकर इन दोनों को डांटना, दर्शकों को बेहद पसंद आया था। वहीं, इस वीकेंड का वार पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। इस हफ्ते काशवी तो शो पर नहीं आएंगी, लेकिन ये वीकेंड का वार इस बार भी लव और स्काउट सेंट्रिक होने वाला है। पिछले हफ्ते जो हुआ, उसके बाद स्काउट ने जो कुछ किया और लव की जो हालत थी उस पर पूरा डिस्कशन देखने को मिल सकता है।
घर में होगा पैनल डिसकशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स इस बार एक पैनल डिसकशन करवाने की तैयारी कर रहे हैं। ये पैनल बैठकर लव और स्काउट के बॉन्ड पर चर्चा करेगा। हो सकता है कि बिग बॉस के कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स को इस पैनल डिसकशन में देखा जाए। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स या टीवी की कुछ खास पर्सनालिटीज लव को शो पर सपोर्ट करने आ सकती हैं। अब इस खबर से फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वैसे भी इन दिनों लव को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही हैं।
एक्स कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर
कोई इस मामले में लव का सपोर्ट करता हुआ नजर आ रहा है, तो कोई उन्हें जिम्मेदार ठहरा रहा है। बिग बॉस के घर में और बाहर सोशल मीडिया पर भी लव को लेकर मिक्सड रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। अब शो में आगे क्या होता ये देखना वाकई दिलचस्प होगा। इस वीकेंड का वार पर धमाके और एंटरटेनमेंट की गारंटी तो पक्की है।