सलमान खान के शो ने आते ही तहलका मचा दिया है। 'बिग बॉस 20' में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन फुल फॉर्म में नजर आए। आते ही कुछ लोगों ने तो झगड़ना भी शुरू कर दिया है। प्रीमियर के बाद पहले ही एपिसोड में कई घमासान लड़ाइयां देखने को मिलीं। इसके चलते सोशल मीडिया पर भी कुछ कंटेस्टेंट्स वायरल होने लगे हैं। 'बिग बॉस' फैंस के बीच कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर हाइप देखने को मिल रही है। कोई पॉजिटिव तो कोई नेगेटिव इम्प्रेशन की वजह से इंटरनेट पर छाया हुआ है। तो चलिए जानते हैं 5 वायरल कंटेस्टेंट्स के नाम। 

माही विज

माही विज जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, वो इस शो में तूफान बनकर आई हैं। पूरी घर पर माही विज की हुकूमत चल रही है। वो हर किसी को आर्डर मार रही हैं और सभी लोग उनसे तंग नजर आ रहे हैं। एक ही दिन ने माही ने जिस तरह से सबकी नाक में दम किया है, वो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खुद को उनके बारे में बात करने से रोक नहीं पा रहे।  

काजी तौकीर 

काजी तौकीर के तो सोशल मीडिया पर मीम बन रहे हैं। उन्होंने एक ही दिन में एक ही गाना इतनी बार गाया कि सभी इर्रिटेट हो गए। अब घरवाले ही नहीं बाकी सोशल मीडिया यूजर्स भी काजी को ट्रोल कर रहे हैं। उनकी अंदाज और ओवर एक्टिंग अब उनकी ट्रोलिंग का कारण बन गई है। काजी को देख लोगों को शालीन भट्ट की याद आ रही है। 

अर्शिफा खान 

अर्शिफा खान जिस तरह से सभी घरवालों से लड़ रही हैं और खुद को बच्चा न समझने की चेतावनी दे रही है, उसकी रील्स बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। वहीं, ट्रोलर्स को अर्शिफा खान की आवाज पसंद नहीं आ रही है और इसी वजह से उनका मजाक भी उड़ रहा है। 

आम्रपाली दुबे 

आम्रपाली दुबे ने एक ही डायलॉग से पूरी महफिल लूट ली। काजी तौकीर को उन्होंने जिस तरह से रोस्ट किया है, वो मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आम्रपाली ने काजी को सलाह दी थी कि वो टिकट वाले शो में ऐसी हरकतें ना करें क्योंकि जब ऑडियंस पैसे देती है तो उन्हें गुस्सा ज्यादा आता है। उनका ये मजेदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

रोहेद खान

रोहेद खान 'बिग बॉस 20' के सबसे हैंडसम कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उनके लुक्स और एक्सेंट को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जिस तरह से वो हिंदी के कुछ शब्द बोलते हैं, वो फैंस को काफी एंटरटेन करते हैं। 'मटर' बोलते हुए इनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।