29 ऑक्टूबर को करवा चौथ है और इस दिन पर सभी शादीशुदा महिलाएं सज-धजकर अपने पति के लिए उपवास रखती हैं। इस दौरान बॉलीवुड की करवा चौथ पूजा और फोटोज का अलग ही क्रेज सामने आता है। कैटरीना कैफ से लेकर कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा तक करवा चौथ लुक से इंटरनेट पर सनसनी मचा देती हैं। अपनी पार्टनर्स के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर कर ये सेलेब्स फैंस को भी कपल गोल्स देते हैं। इस बार बॉलीवुड के 5 नए कपल्स करवा चौथ के जश्न में डूबे हुए नजर आएंगे। इस साल 5 सेलिब्रिटी कपल्स का पहला करवा चौथ होने वाला। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है।  

अंशुला कपूर

अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी की थी। दोनों की वेडिंग फोटोज ने भी लोगों का अटेंशन ग्रैब किया था और अब जब दोनों का पहला करवा चौथ होगा, तब भी धमाकेदार सेलिब्रेशन देखने को मिल सकता है। वैसे भी कपूर फैमिली में करवा चौथ का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अंशुला के पहले करवा चौथ को भी इस बार स्पेशल बनाया जाएगा।  

रश्मिका मंदाना

लम्बे समय की डेटिंग के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इस साल 26 फरवरी को शादी रचाई थी। इन दोनों के रोमांटिक अंदाज के वैसे ही लाखों चाहने वाले हैं। जब बात किसी पहले फेस्टिवल की आती है, तो लोग वैसे ही एक्साइटेड हो जाते हैं। अब रश्मिका जब पहली बार विजय के लिए करवा चौथ पर सजेंगी और उनके लिए व्रत रखेंगी, तो विजय कैसे प्यार लुटाएंगे ये तो सभी देखना चाहते हैं। 

नूपुर सेनन 

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन 11 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। ये दोनों बॉलीवुड के लवी-डवी कपल्स में से एक हैं। अब नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन शादी के बाद पहली बार साथ में करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाले हैं। ऐसे में ये सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड और रोमांटिक हो सकता है।  

आकांशा रंजन 

आकांशा रंजन ने 11 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड शरण शर्मा से शादी की थी। आकांशा रंजन फुल ऑन फिल्मी लगती हैं और ऐसे में उनका पहला करवा चौथ कैसा होगा, ये देखने के लिए तो फैंस भी बेताब हैं। आकांशा अपने करवा चौथ लुक से लोगों को इम्प्रेस कर सकती हैं।  

कृतिका कामरा

कृतिका कामरा बेहद सिम्पलिसिटी के साथ इस साल 11 मार्च को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों की वेडिंग फोटोज और वीडियो से इंटरनेट हिल गया था। अब ये कपल पहले करवा चौथ पर किस अंदाज में सेलिब्रेशन करता है ये देखना होगा।