पुतिन ने पीएम मोदी को दिया रूस आने का इन्विटेशन
18वें ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति और पीएम मोदी की मुलाकात हुई। दोनों ने भारत-रूस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत की। इसके बाद 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का न्योता दिया। पीएम मोदी ने न्योति स्वीकार कर लिया।
पीएम मोदी के साथ ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक में कई बड़े नेता और कारोबारी
ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ कई बड़े नेता और कारोबारी शामिल हुए। इस बैठक में करीब 11 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सबकी ग्रुप फोटो भी सामने आई है।
एग्जीबिशन में पीएम मोदी और पुतिन
इनोप्रॉम एग्जीबिशन में पीएम मोदी और पुतिन ने एक साथ कई स्टॉल्स का दौरा किया। इन दोनों ने कई स्टॉल्स से इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी हासिल की। हवाई जहाजों के इंजन से लेकर बुलेट ट्रेन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी इनकी नजर रही।
बैठक के बाद एक ही कार में निकले मोदी-पुतिन
प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति बैठक खत्म होने के बाद एक ही कार में बैठ इनोप्रॉम प्रदर्शनी देखने निकले। ये रूस में होने वाली एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्रियल और बिजनेस एग्जीबिशन है। इसमें इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई चीजें डिस्प्ले की जाती हैं।
क्या बोले क्रेमलिन के प्रवक्ता?
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि दोनों देश ब्रह्मोस मिसाइल में सुधार को लेकर चर्चा कर रहे हैं। मॉस्को अपनी S-400 मिसाइल प्रणाली की सप्लाई को पूरा करने के लिए समर्पित है। इसके अलावा रूस के सुखोई-57 लड़ाकू विमानों की सप्लाई पर बातचीत चल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक खत्म
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक करीब 45 मिनट तक चली। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, व्यापार पर बात की। साथ ही लोगों के बीच कई अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात की।
किताब देते हुए क्या बोले पीएम मोदी?
पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी संस्करण भेंट करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि ये बुक मानव मूल्यों से जुड़ी हुई है, जो दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। ये किताब भारतीय तमिल कवि तिरुवल्लुवर ने लिखी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को दी भेंट
पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिल संत तिरुवल्लुवर द्वारा लिखी गई तिरुक्कुरल का रुसी अनुवादित संस्करण पुतिन को तोहफे में दिया है।
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर चर्चा
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच चल रही मुलाकात में भारत और रूस के बीच कारोबार बढ़ाने पर खास चर्चा हो सकती है। भारत और रूस का लक्ष ये है कि 2030 तक व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए। इसके साथ-साथ रेलवे और सुरंग बनाने के काम में सहयोग, स्टील उद्योग को मजबूत करने और दोनों देशों की कंपनियों के बीच कारोबार के मौके बढ़ाने पर भी बात हो सकती है।
8 साल बाद किसी भी ईरानी राष्ट्रपति का भारत दौरा
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान BRICS समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। साथ ही पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद यह किसी भी ईरान के राष्ट्रपति का पहला भारत दौरा है। इससे पहले 2018 में हसन रूहानी भारत आए थे। जिसके बाद ये किसी भी ईरानी राष्ट्रपति का पहला भारत दौरा है।
पीयूष गोयल ने किया ब्रिक्स को संबोधित
भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज ब्रिक्स के देशों से पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ने की अर्जी रखी और स्थानीय करेंसी का व्यापार बढ़ाने की अपील की है। इससे सप्लाई चैन मजबूत होगी और ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा। पीयूष गोयल ने कहा- "इस समय 11 से ज्यादा देशों में UPI का इस्तेमाल किया जाता है। मैं ब्रिक्स के देशों से विनम्र आग्रह करता हूं कि हमें अपने पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ेंना चाइए और स्थानीय करेंसी में व्यापार करना शुरू करना चाइए। उसके साथ-साथ भविष्य की तकनीकियों के लिए मिलकर काम करना चाहिए।"
कांग्रेस के प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान
प्रमोद तिवारी जो कांग्रेस सांसद हैं उन्होंने कहा कि अगर चीन के राष्ट्रपति भारत आते हैं तो उनकी यात्रा को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। तिवारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये सम्मेलन खत्म होने के बाद ही वह इस पर बात करेंगे।
गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पर किया संबोधित
भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए वैश्विक नेताओं का स्वागत किया है। गृह मंत्री शाह ने कहा- 'भारत ब्रिक्स 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार है! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत, हमारे संबंधों को मजबूत करने, आपसी सहयोग को गति देने और एक बेहतर दुनिया के लिए साझी समृद्धि को बढ़ाने के उद्देश्य से मंथन और कार्रवाई के लिए वैश्विक नेताओं का सहर्ष स्वागत करता है। हम सब मिलकर एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।'
जयशंकर ने किया ब्रिक्स को संबोधित
भारत के विदेश मंत्री जय शंकर ने 'ब्रिक्स बिजनेस फोरम' संबोधित किया। जयशंकर ने संबोधित करते हूए भू-राजनीतिक उथल-पुथल का जिक्र किया। जयशंकर ने आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान से निपटने, निष्पक्ष बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करने और व्यापारिक संबंधों में समन्वित कोशिश करने की जरुरत है।
18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली तैयार
शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए दुनियाभर से नेताओं के स्वागत की तैयारी चल रही है। सरकार ने इसी बीच ट्रैफिक व्यवस्था पर असर कम करने के लिए घरेलू वीआईपी की आवाजाही में बड़ा बदलाव किया है। अपने-अपने काफिलों में चलने वाले केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भारत मंडपम तक एक बस से यात्रा करेंगे।
ब्रिक्स के लोगो के पीछे का संदेश
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए तैयार दिख रहा है। ब्रिक्स का लोगो हर जगह देखने को मिल रहा है। ब्रिक्स के लोगो में बने कमल का डिजाइन भारत के राष्ट्रीय फूल कमल को दर्शा रहा है। कमल का फूल लचीलेपन, दृढ़ता और सामंजस्य का प्रतीक है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत दौरा
चीन के विदेश मंत्रालय ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे की जानकारी देते हुए कहा, 'राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत जाएंगे और सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रपति शी जिनपिंग सम्मेलन में भाषण देते हुए अंतरराष्ट्रीय हालात पर वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आतंकवाद को लेकर बयान
9/11 हमलों के पीड़ितों को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'उन पीड़ित परिवार के साथ हम एकजुटता के साथ खड़े हैं। दुनियाभर में आंतकवाद के कारण अनगिनत लोगों की जान गई हैं। हम आंतकवाद को हराने के लिए की जा रही हर कोशिश के साथ एकजुट होकर खड़े हैं। भारत आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे आगे है।'
दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मलेन के लिए तैयारी जोरदार
शनिवार दिल्ली में शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पूरी दिल्ली बंद नहीं होगी। वीवीआईपी के काफिलों की आवाजाही के दौरान कुछ रास्तों पर आम आदमी के वाहनों को कुछ समय के लिए रोका जाएगा। दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 15,000 जवानों और अर्ध सैनिक बलों की 200 कंपनी तैनात की गई हैं। दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
पीएम मोदी और पुतिन बैठक पर सबकी नजर
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और पुतिन के बीच अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में SU-57 फायटर जेट और अपडेटेड ब्रह्मोस समेत कई रक्षा समझौतों पर अहम करार हो सकते हैं। इन समझौतों में खास बात यह है कि सुखोई फायटर जेट के साथ देश में इसके उत्पादन और जरूरी तकनीक को लेकर रूस के प्रस्ताव पर भी समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भारत भी टेक्नॉलॉजी ट्रांसफर के साथ रक्षा सौदों को अहमियत देता रहा है। ऐसे में रूस से इस रक्षा समझौते को बहुत दिलचस्पी से देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बेहद व्यस्त क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बेहद व्यस्त रहने वाला है। प्रधानमंत्री अलग-अलग द्विपक्षीय के साथ बैठकें करेंगे, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ जरुरी बातचीत करेंगे।
ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी का द्विपक्षीय कार्यक्रम
शुक्रवार, 11 सितम्बर
3:30 PM - पुतिन
6:15 PM - पेजेशकियान
6:45 PM - संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
शनिवार, 12 सितम्बर
10:00 AM - इथियोपिया
10:30 AM - मलेशिया
11:00 AM - संयुक्त अरब अमीरात
11:30 AM - वियतनाम
11:30 AM - राष्ट्रपति मुर्मू और पेजेशकियान की मुलाकात
5:45 PM - शी जिनपिंग
रविवार, 13 सितंबर
2:30 PM - कजाकिस्तान
3:00 PM - फिलीपींस
3:30 PM - मिस्र
4:10 PM - दक्षिण अफ्रीका
4:40 PM - बुरुंडी
5:10 PM - नाइजीरिया
5:40 PM - युगांडा
आज सुबह से भारत पहुंच रहे हैं विदेशी मेहमान
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत ने जोरदार तैयारी की है। दिल्ली को ब्रिक्स की थीम से सजाया गया है। इसके साथ ही फूलों और लाइट्स का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर सजावट के लिए लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। शुक्रवार सुबह से ही विदेशी मेहमान भारत पहुंच रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन का भी भव्य स्वागत किया गया।
ब्रिक्स में आने से पहले ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका को दिया बड़ा संदेश
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका को दिया बड़ा बयान, "ब्रिक्स का न्यू डेवलपमेंट बैंक बाकी देशों को डॉलर पर निर्भर होने से मुक्त करेगा।" अमेरिका की धौंस को कम करने के उद्देश्य से न्यू डेवलपमेंट बैंक बनाया गया था।