हमेशा से हमने ठेके के बाहर बस लोगों की लम्बी लाइन या लोगों को नशे में धुत देखा है। लेकिन, झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदरिया बेसुध होकर सोई हुई है। वायरल वीडियो 25 सितम्बर का है। ये वीडियो उसी ठेके के सेल्समैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। लोगों ने इसे देख अलग-अलग रिएक्शन दिए और जमकर रिशेयर किया।
शराब पीकर धुत हुई बंदरिया
वीडियो में नजर आ रहा है कि बंदरिया ने दुकान का सामान और शराब की बोत्तलें सब इधर-उधर कर रखी हैं। बंदरिया ने शराब की बोतल न सिर्फ खोली बल्कि उससे शराब भी पी ली। आपको बता दें, वीडियो का लोकेशन बांके बिहारी मार्केट ब्लॉक चौक ओरमांझी रांची का है। वीडियो में एक शख्स ने दिखाया है कि शराब पीने का जब नशा ज्यादा हुआ तो वह बंदरिया शराब की पेटियों पर ही सो गई।
शराबी बंदरिया निकली प्रेग्नेंट
आपको बता दें, वायरल वीडियो में उस शख्स ने ये भी रिवील किया है कि ये शराबी बंदरिया प्रेग्नेंट है और जल्द ही मां बनने वाली है। वहीं, दुकान पर लोगों का खूब आना-जाना लगा हुआ है और खूब शोर भी है। बावजूद इसके वो बंदरिया गहरी नींद में सोई हुई नजर आ रही है। उसे न तो किसी आवाज से और ही किसी इंसान से कोई फर्क पड़ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे शराब का नशा उस बंदरिया पर इतना गहरा है कि वो सुध-बुध खो बैठी है।
पियक्कड़ बंदरिया का वीडियो देख क्या बोले लोग?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट किया कि बंदरियां की तो पार्टी हो गई। तो किसी ने कहा- 'लाइन में लगने की बजाए डायरेक्ट अंदर ही एंट्री कर ली।' तो कोई बोला- 'इसको एक बोतल नहीं पूरा ठेका ही दे दो।' किसी ने ये तक कह दिया- 'उस बेचारी को कोई दुख होगा।' आपको बता दें, कुछ देर बाद जब बंदरिया को होश आया तो उसने दुकान में उथल-पुथल कर दी। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम को भी सूचित किया। सुचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उसे रेस्क्यू कर लिया।