इस साल आईएलटी 20 सीजन 5 का आयोजन होने वाला है। सीजन 5 के ऑक्शन का आयोजन दुबई के आईसीसी अकादमी इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस नीलामी में 20 से ज्यादा देशों के 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया हैं। इनमें से 200 खिलाड़ी अंतिम नीलामी सूचि में शामिल होने की प्रक्रिया में है। अधिकारीयों ने ये पुस्टि दी है कि ये नीलामी 1 अक्टूबर को होगी। पहले इसको लेकर भी बड़ी असमंजस थी।
फ्रेंचाइजी के लिए जरुरी जानकारी
आईएलटी 20 सीजन 5 में छह फ्रेंचाइजी हैं। सभी टीमों को 13 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि उपलब्ध होगी। टीम जो प्लेयर्स को सीधा साइन और रिटेन करना चाहती हैं उनके लिए उपलब्ध 7 लाख अमेरिकी डॉलर राशि में से बची हुई राशि उपलब्ध होगी। जब नीलामी खत्म हो जाएगी तो टीमों को कम से कम 15 लाख अमेरिकी डॉलर और ज्यादा से ज्यादा 20 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च करने होंगे। इसमें वाइल्डकार्ड खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे। नीलामी खत्म होने के बाद हर टीम के पास कम से कम 18 खिलाड़ी और ज्यादा से ज्यादा 23 खिलाड़ी होने चाहिए। इसमें कम से कम आईसीसी फुल मेंबर देशों के 11 मेंबर होने चाहिए। अफगानिस्तान के खिलाड़ी कम से कम 4 और आयरलैंड का 1 खिलाड़ी भी शामिल होना चाहिए। इसी के साथ साथ प्रत्येक टीम में यूएई के 4 खिलाड़ी, कुवैत का कम से कम 1, सऊदी अरब का भी 1 खिलाड़ी शामिल करना होगा। हर टीम को आईसीसी एसोसिएट देशों का एक अन्य खिलाड़ी साथ रखना जरुरी है। इस सूचि में बाकी देश जैसे यूएई, कुवैत और सऊदी अरब के खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा।
खिलाड़ी पंजीकरण के नियम
खिलाड़ियों का पंजीकरण जुलाई से 12 सितम्बर के बीच पूरा कर लिया गया था। आईएलटी 20 सीजन 5 सभी खिलाड़ियों का न्यूनतम मूल्य 10 हजार अमेरिकी डॉलर रखा गया था। खिलाड़ी इस ज्यादा वाले श्रेणी जो 40 हजार अमेरिकी डॉलर या 80 हजार अमेरिकी डॉलर का उसमें भी पंजीकरण करा सकते हैं।
राइट टू मैच का नियम
राइट टू मैच एक ऐसा नियम है जो टीमें अपने पिछले सीजन में साथ खेले खिलाड़ियों को वापिस पाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है। हर एक टीम के पास ये 4 राइट टू मैच विकल्प होंगे। फुल मेंबर देश के उस खिलाड़ी के पास एक राइट टू मैच होगा जिसने पिछले सीजन में उस टीम के साथ खेल रखा था। इसमें आयरलैंड और अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। जो देश एसोसिएट सदस्य होंगे उनके पास उस खिलाड़ी के लिए राइट टू मैच होगा। जिसने पिछले सीजन में उनके टीम की कमान संभाली थी। यूएई की उस खिलाड़ी के पास राइट टू मैच होगा जिसने पिछले सीजन में उनके टीम के लिए खेला था या 2026 के डेवलपमेंट टूर्नामेंट में उनके टीम का हिंसा रह चुका होगा। कुवैत या सऊदी अरब के उन खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच होगा जिसने सीजन 4 उनके टीम के लिए खेल रखा है।
रिप्लेसमेंट के नियम
अगर कोई खिलाड़ी बीच सीजन में चोटिल हो जाता है या उसके देश से उसे अपनी टीम से खेलने के लिए बुलावा आ जाता है। साथ ही उसे नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिलता है। तो उस समय उसकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है। इस सीजन 5 लीग चरण तक खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट किया जा सकता है। टूर्नामेंट के सपोर्ट पीरियड के बाद किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को शामिल करने के लिए आईएलटी20 तकनीकी समिति की मंजूरी लगेगी। नए नियम के अनुसार रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के लिए ऑक्शन में पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में से चुनना होगा।