हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी ज्यादा लोगों को होती है। इसके बारे में लोगों को पता रहता है कि उन्हें क्या खाना है और किस चीज से दूर रहना है। हालांकि, लो ब्लड प्रेशर को आज भी ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाता। बेहद ही कम लोगों को पता होता है कि ब्लड प्रेशर कम होने पर उन्हें क्या करना है। अगर आप भी नहीं जानते कि लो ब्लड प्रेशर में आपको क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, तो जान लीजिए नहीं तो आपकी लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है। 

तली और फैट वाली चीजें न खाएं 

लो ब्लड प्रेशर में आपको कई चीजों से दूरी बनानी चाहिए। खासकर तली हुई चीजें को तो आपको खुद से दूर रखना चाहिए। ये सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचती हैं। तली हुई या ज्यादा फैट वाली चीजें खाने से आपका ब्लड प्रेशर शरीर के कुछ हिस्सों में बढ़ेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में कम हो जाएगा। पाचन तंत्र की ओर तो ब्लड का फ्लो बढ़ सकता है, लेकिन दिमाग और शरीर के बाकी हिस्सों में ब्लड प्रेशर अचानक कम होने की शिकायत महसूस हो सकती है।

न खाएं कम नमक वाला फूड 

अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आपको अपने खाने में थोड़ा नमक जोड़ने की जरूरत होती है। अक्सर लोग ब्लड प्रेशर कम होने पर नमक खाने की सलाह देते हैं। नमक से फौरन ब्लड प्रेशर बढ़ता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर कम है तो आपको बिना नमक का खाना नहीं खाना चाहिए। 

अल्कोहल का न करें सेवन 

अल्कोहल वैसे भी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। अगर लो ब्लड प्रेशर वाले लोग शराब पीते हैं तो उनके शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर और कम होगा। अगर आप ब्लड प्रेशर बिगड़ने पर शराब पीते हैं तो आपको चक्कर भी आ सकता है। 

न खाएं ज्यादा खजूर 

खजूर तो काफी हेल्दी होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और पोटेशियम मौजूद होता है। हालांकि, लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों पर ये हेल्दी फूड उल्टा काम करता है। अगर आपने ज्यादा खजूर खाए तो ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है। यानी खजूर खाते हुए भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।