'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। लव गिल ने हर तरह से लाइमलाइट अपने नाम कर ली है। एक तरफ स्काउट के साथ उनका एंगल सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है, तो दूसरी तरफ घर में उनके झगड़े भी खूब चर्चाओं में हैं। अब लव और माही के बीच भी जमकर बहस देखने को मिली। एक मजाक से शुरू हुई बात बड़े तमाशे में बदल गई और नतीजा ये निकला कि माही ने नेशनल टीवी पर लव को 'होम ब्रेकर' का टैग दे दिया। दोनों ने एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आखिर इनके बीच क्या हुआ चलिए जानते हैं। 

माही और लव में जमकर हुई बहस 

दरअसल, गुल्लू के कहने पर लव एक बर्तन में पानी डालकर गुल्लू को पट्टियां कर रही थीं, ताकि उन्हें सुबह सोने का बहाना मिल जाए। इसके बाद अर्शिफा खान ने फौरन उन्हें वो बर्तन धोने के लिए कहा और ये बात लव को पसंद नहीं आई। ऐसे में लव को लगा कि अर्शिफा ने ये जिद्द माही के कहने पर की है और वो उन्हें टॉन्ट मरने लगीं। माही ने क्लियर करने की कोशिश भी की कि उन्होंने लव की शिकायत नहीं की, लेकिन लव सुनने को तैयार नहीं थीं। इसके बाद लव ने वीकेंड का वार का किस्सा छेड़ दिया जहां माही पर आरोप लगा था कि वो चुगलियां करती हैं और इधर की बात उधर करती हैं। 

माही ने लव पर उछाला कीचड़ 

ये सब सुनने के बाद माहीं विज भी गुस्से में आ गयीं और उन्होंने लव के बारे में उलटी सीढ़ी बातें करना शुरू कर दिया। माही ने सबके सामने गुस्से में कहा, 'मैं बिलो द बेल्ट नहीं गई, मैं उसके लेवल पर नहीं गई। वो वीकेंड का वार की बात कर रही थी, अगर मैं वीकेंड का वार पर गई तो मैं उसे 2 सेकंड में फाड़ कर रख दूंगी। वो रो देगी। वो मुझे पिंग-पोंग जैसे नाम दे रही है, क्या मैं उसे जाकर बोलूं कि तुम होम ब्रेकर हो? बकवास कर रही है फालतू की... मैं इसके लेवल पर नहीं जाना चाहती हूं।' इतना ही नहीं माही ने इस दौरान और भी कई ऐसी बातें कहीं जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं।  

लव को लेकर माही ने दिया कंट्रोवर्शियल बयान 

माही ने गुस्से में ये भी कह दिया कि 'वीकेंड का वार पर तेरे को नंगा कर दिया। क्या मैं ये लेकर आई? मैं ये नहीं लेकर आई क्योंकि मैं तुम्हारे लेवल पर नहीं जाना चाहती।' माही का ये बयान एक बार फिर बड़ी कंट्रोवर्सी का कारण बन सकता है। इससे पहले जब लव के घर से उनकी मां का ऑडियो मैसेज आया था, तब उन्होंने भी माही के इस बयान पर आपत्ति जताई थी। माही ने खुद अपनी इस कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट पर माफी भी मांगी थी।