मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर मिस्टर फैजू ने शादी कर ली है। काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि मिस्टर फैजू जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब उन्होंने निकाह की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है। सोशल मीडिया पर न सिर्फ मिस्टर फैजू ने फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई बल्कि अपनी दुल्हन का चेहरा भी दिखा दिया है। खास बात ये है कि मिस्टर फैजू ने मदीना में निकाह कि रस्में पूरी की हैं और ये बात उन्होंने खुद अपने पोस्ट में कन्फर्म कीं। चलिए जानते हैं कि शादी की तस्वीरों में क्या नजर आ रहा है।
मिस्टर फैजू ने कर ली शादी
मिस्टर फैजू ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनकर निकाह किया है। दूल्हेराजा इस दौरान बेहद हैंडसम और खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दुल्हन क्रीम रंग का गरारा और लाल दुपट्टे पहने हुए बेहद सुंदर लग रही हैं। लाल चूड़ियां, सोने का मांग टीका और गहने पहने हुए दुल्हन का रूप खिलकर आ रहा है। मिनिमल मेकअप में भी मिस्टर फैजू की दुल्हन चांद सी खूबसूरत लग रही हैं। दूल्हा-दुल्हन ने शादी पर ट्विनिंग करके कपड़े पहने हैं। साथ में ये दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।
मिस्टर फैजू की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
कुछ तस्वीरें में मिस्टर फैजू और उनकी बीवी निकाह नामे पर दस्तखत करते हुए नजर आ रहे हैं। खूबसूरत फूलों से निकाह की डेकोरेशन की गई है। फूलों से तो खूबसूरती दिख ही रही है, लेकिन खिड़की के बाहर जो नजारा दिकहि दे रहा है, उसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। तस्वीरों में मदीना शरीफ (सऊदी अरब) की खूबसूरत झलक दिखाई दे रही है। निकाह के बाद कभी दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे का हाथ थामे, तो कभी कंधे पर सिर रखते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तो मिस्टर फैजू ने अपनी बीवी के माथे पर किस भी किया है। ये दोनों जिंदगीभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामकर बेहद खुश दिख रहे हैं।
पूरा परिवार के सामने किया निकाह
अब इन फोटोज को शेयर करते हुए मिस्टर फैजू ने लिखा, '“और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया”, कुरान 78:8। एक सपना सच होने के लिए अल्हम्दुलिल्लाह। मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह और मेरा पूरा परिवार मेरे साथ था। एक ऐसा आशीर्वाद है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हम साथ मिलकर इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो कृपया हमें अपनी दुआओं में याद रखें। अल्लाह हमारी शादी को बेपनाह प्यार और बरकत से नवाज़े। आमीन।' अब मिस्टर फैजू का ये पोस्ट वायरल हो गया है और फैंस और सेलेब्स इस कपल को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं।