सैफ अली खान ने अपने फैंस से जुड़ने का फैसला ले लिए है। अब तक सैफ अली खान सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एंट्री ले ली है। सालों बाद सैफ को सोशल मीडिया पर देखने का फैंस का सपना भी सच हो गया है। काफी समय तक उनसे ये सवाल किया गया कि वो इंस्टाग्राम पर क्यों नहीं हैं। तो सैफ हमेशा यही कहते थे कि वो किसी झंझट में नहीं पड़ना चाहते और शांति से अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय करना चाहते हैं। हालांकि, सैफ ये भी रिवील कर चुके थे कि उनका एक सीक्रेट अकाउंट है, जिसे वो इस्तेमाल करते हैं। 

सिर्फ करीना को फॉलो कर रहें सैफ 

वहीं, अब सैफ अली खान ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर आ गए हैं। 11 अक्टूबर को सैफ अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया है। पहला पोस्ट तो खास है ही, साथ ही सैफ अली खान के अकाउंट में एक और चीज फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रही है। एक्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो कर रहे हैं। आपको बता दें, सैफ अली खान को फिलहाल 12.8k लोग फॉलो कर रहे हैं। जबकि वो सिर्फ अपनी बेगम यानी एक्ट्रेस करीना कपूर को ही फॉलो करते हैं। 

पहले पोस्ट में मचाया गदर 

करीना कपूर खान भी सैफ अली खान के इस अकाउंट को फॉलो बैक कर रही हैं। वहीं, सैफ के पहले पोस्ट की बात करें तो इसमें 2 तस्वीरें नजर आ रही हैं। एक्टर अपनी लाइब्रेरी में जमकर पोज दे रहे हैं। उनका रॉयल लुक अब इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। पहले ही पोस्ट से सैफ अली खान ने फैंस को दीवाना बना दिया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सैफ ने अपना ह्यूमर भी दिखाया है। सैफ ने कैप्शन में लिखा, 'पटौदी लाइब्रेरी... बुक्स को उनके कवर से जज कर रहा हूं।' 

सैफ के ह्यूमर के कायल हुए फैंस 

सैफ के इस पहले पोस्ट पर फिलहाल सिर्फ 7748 लाइक्स ही आए हैं। अभी ज्यादा लोगों को पता नहीं चला है कि सैफ अब इंस्टाग्राम पर भी आ गए हैं। उनके फैंस जैसे-जैसे जानेंगे तो वो उनके साथ इंस्टाग्राम पर भी जुड़ जाएंगे। अब लोगों को उम्म्मेद है कि इस अकाउंट पर मजेदार और मजाकिया पोस्ट देखने को मिलने वाले हैं। अब फैंस सैफ के अगले पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।