भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली ने दिया अपने करियर को लेकर बड़ा बया। विराट कोहली ने शनिवार को  जियो हॉटस्टार पर दिए इंटरव्यू देते हुए कहां "2027 वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी विश्व कप टूर्नामेंट होगा, यह वर्ल्ड कप जीतना उनका आखरी मकशद है जिसके लिए वे जी जान लगा देंगे"। विराट ने आगे कहां की 2027 वनडे वर्ल्ड कप जो की उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा जिसमें वो खून-पसीना एक कर देंगे, यह वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के ज्यादातर मैच दक्षिण अफ्रीका में खेले जाएंगे। जहां विराट का ODI औसत 76.38 का है।  

विराट ने गिल की करि बड़ाई 

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान शुबमन गिल की जमकर तारीफ की विराट ने कहां "शुबमन गिल अभी कप्तानी सिख रहे है भले ही गिल इसमें नए है लेकिन उनके पास भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए सही दृष्टिकोण और इच्छाशक्ति है। गिल मैदान पर टीम की रणनीति को लेकर बड़े साफ़ होते है। गिल जैसे अनुभवी होते जाएंगे और परिस्थितियों की समझ के साथ वह सुधार करते रहेंगे जैसे हर कप्तान करता है। गिल में भारतीय क्रिकेट टीम का सही तरीके से नेतृत्व करने की इच्छाशक्ति है जो जरुरी होता है "

विराट कोहली जी जान लगा देंगे वर्ल्ड कप जीतने के लिए 

विराट कोहली ने कहां अपने इंटरव्यू में की ये उनका आखरी वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए जिसे जीतने के लिए वो जी जान लगा देंगे। विराट का मकसद है इसे जीतना चाहे उसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। इंटरव्यू में विराट से पूछा गया की टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट के बाद अपने खेल में बदलाव को लेकर क्या कहना चाहते है, विराट ने कहां की "मैंने खुद से वादा किया है की मैं खुल कर खेलूंगा, मैं लोगों के हिसाब से नहीं खेलूंगा मैं जनता हु कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। मैं शॉट लगा सकता हूं लेकिन जहाँ पिच मुश्किल हो फिर आप ये सोचते हो की मैं शॉट तो लगा सकता हूं, लेकिन मुझे टीम के लिए एक विशेष भूमिका निभानी होगी "। 

रोहित ने बताया की काम अभी पूरा नहीं है

रोहित शर्मा ने जिओ हॉटस्टार के इंटरव्यू में दिया बड़ा बयान रोहित ने कहां जब तक आप खेल रहे हो आगे हासिल करने के लिए कुछ न कुछ j जरूर रहेगा। रोहित ने कहां मैं ऐसा कभी सोचूंगा की जो हासिल करना था वो मैंने कर लिया। जब तक कोई खेल रहा तब तक आगे हासिल करने के लिए कुछ न कुछ रहेगा ही रोहित वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित है।