सोशल मीडिया पर यूं तो अजब-गजब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर आप भी इंस्पायर हो जाएंगे। एक मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ कर सकती है, वो इस वीडियो में नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में मां का प्यार और उसकी ताकत का अहसास झलक रहा है। आपको बता दें, इंटरनेट पर रंभाबाई नाम की 47 साल की महिला का दौड़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ये महिला एक मां है, जो अपने बच्चों की फीस के लिए साड़ी में नंगे पांव मैराथन दौड़ रही है। 

3 हजार रुपये के लिए मैराथन में उतरीं 47 वर्षीय महिला

ये वायरल वीडियो महाराष्ट्र के बीड जिले का है और इसमें जिस महिला ने सबका ध्यान खींचा वो अंबाजोगाई की रहने वाली रंभाबाई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाकी युवा लोग ट्रैकसूट में दौड़ रहे हैं, जबकि रंभाबाई साड़ी पहनकर बिना जूतों के हाथ में अपनी चप्पल थामे तेजी से दौड़ लगा रही हैं। बता दें, अंबाजोगाई के एक स्थानीय संगठन ने ‘अमृत दौड़ मैराथन’ ऑर्गेनाइज किया था। इसमें जीतने वाले को 3 हजार रुपये का इनाम मिलना था। ये रकम रंभाबाई की बच्चियों की पढ़ाई और किताबों के लिए पैसे जुटाने में मदद कर सकती थी। ऐसे में उन्होंने भी इस मैराथन में हिस्सा ले लिया। 

बेटियों की फीस भरने के लिए मां नंगे पैर दौड़ पड़ी… ❤️‍🩹

महाराष्ट्र के बीड की 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने बिना ट्रेनिंग नंगे पैर मैराथन जीतकर ₹3,000 का इनाम जीता।

पति के निधन के बाद वह खाना बनाकर अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।

“मैं हर दिन बच्चों के भविष्य के लिए… pic.twitter.com/7OhYGzHtBp
— Dr. Dileep Maurya (@drdileepjnu)