'बिग बॉस सीजन 20' में अब तक दो नॉमिनेशंस हो चुके हैं और हर नॉमिनेशंस में कंटेस्टेंट्स अपनी बेवकूफी ही दिखा रहे हैं। पहले नॉमिनेशंस में आसिफ खान, यंग, रोहेद खान और स्काउट खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारते हुए नजर आए थे। इन चारों ने घर का सबसे बड़ा नियम तोड़ा था। नॉमिनेशंस डिसकस करने की वजह से आसिफ खान, रोहेद खान और स्काउट को 'बिग बॉस' ने खुद सजा दी थी और ये तीनों सीधे-सीधे नॉमिनेट हो गए थे। इस बार के नॉमिनेशन टास्क में भी घरवालों की बेवकूफी का नमूना देखने को मिला।
नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स हुए कंफ्यूज
'बिग बॉस 20' के दूसरे नॉमिनेशन टास्क में एक बात सभी दर्शकों को खटक रही थी कि कंटेस्टेंट्स को ये टास्क शायद समझ ही नहीं आया। घर के सदस्यों को 2 ऐसे नाम देने थे जिन्हें वो इस हफ्ते सुरक्षित करना चाहते हैं। हालांकि, टास्क बताने के बाद भी काजी उन कंटेस्टेंट्स के नाम देते हुए दिखाई दिए जिन्हें वो बेघर करना चाहते हैं। इसके बाद 'बिग बॉस' ने उन्हें प्रक्रिया समझाई। इस दौरान एक बात तो साफ दिखाई दी कि बाकी घरवालों का भी वही हाल था।
प्रक्रिया का मतलब नहीं समझ पाए कंटेस्टेंट्स
ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने नॉमिनेशंस में वो दो नाम दिए जो इस हफ्ते घरवालों के निशाने पर थे। कंटेस्टेंट्स बार-बार ये बात दोहराते हुए नजर आए कि हम बचाने के लिए ये नाम दे रहे हैं क्योंकि बाकी लोग उन्हें नॉमिनेट करना चाहते हैं। ऐसे में लोग ज्यादातर काजी और लव को बचाते हुए दिखाई दिए। किसी ने ये भी नहीं सोचा कि जिसे वोट नहीं मिले वो शख्स नॉमिनेट हो जाएगा। उनके दिमाग में ये बात आई ही नहीं। शायद यही वजह है कि यंग इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए हैं।
2 हफ्ते बाद भी नहीं समझे टास्क
यंग को कोई नॉमिनेट नहीं करना चाहता था और इसी वजह से उनके अपने खुद के दोस्तों ने उन्हें वोट देकर बचाने की कोशिश नहीं की। ये पूरा टास्क देखकर दर्शकों को ऐसा लगा जैसे कंटेस्टेंट्स इसे समझने में नाकामयाब रहे। दो हफ्ते तो बीत चुके हैं, लेकिन लोगों को अभी तक गेम समझ ही नहीं आ रहा है। ऐसे में ये खेलना कब शुरू करेंगे ये वाकई सोचने वाली बात है।