पाकिस्तान अभी इंग्लैंड दौरे पर है जहां 3 मैच की सीरीज चल रही है। इस सीरीज में पाकिस्तान का बुरा हाल है, जहां इंग्लैंड ने दोनों टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम कर ली है। पहले मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रन से हराया और दूसरे मैच में 194 रन के बड़े अंतर से मात दी। ये देख पीसीबी ने कुछ बड़े कदम उठाए और कुछ बड़े खिलाड़ियों को बीच सीरीज बाहर का रास्ता दिखा दिया। आज के मैच में पाकिस्तान अपनी इज्जत बचाने और सीरीज को 2-1 से खत्म करने की कोशिश करेगा। वहीं, इंग्लैंड की कोशिश यही रहेगी कि सीरीज को क्लीन स्वीप कर जीत हासिल करे। 

क्या इंग्लैंड कर पाएगा क्लीन स्वीप?पाकिस्तान के ऊपर अभी क्लीन स्वीप नाम की तलवार टंगी हुई है। जिसे आज बचाने पाकिस्तान एजबेस्टन, बर्मिंघम में उतरेगा। पाकिस्तान की कोशिश यही रहेगी कि सीरीज को 2-1 करके वापस पाकिस्तान लौट जाए। पाकिस्तान ने इसके लिए बड़े फेर बदल भी कर रखे हैं। इस मैच में रिजवान और इमाम जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे और उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को आज मौका मिलेग। पीसीबी को बड़ी उम्मीद है कि इन युवा खिलाड़ियों से ये पाकिस्तान की इज्जत बचा पाएंगे। 

बर्मिंघम की परीक्षा के लिए दोनों टीम तैयार 

एजबेस्टन, बर्मिंघम में आज आखिरी टेस्ट खेला जाएगा। जहां दोनों टीम अपनी-अपनी अलग सोच को लेकर उतरेंगी। पाकिस्तान अपनी क्लीन स्वीप को बचाने उतरेगा और इंग्लैंड 3-0 से सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा। इन दोनों टीमों ने अपने खिलाड़ियों के नाम जाहिर कर दिए हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग-XI

बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन/शोएब बशीर, जोफ्रा आर्चर/सोनी बेकर और जोश टंग। 

पाकिस्तान की प्लेइंग-XI 

शान मसूद, सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक,बाबर आज़म (कप्तान)  सऊद शकील, साद बेग (विकेटकीपर), अराफ़ात मिन्हास, साजिद खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली और उबैद शाह।