श्रीलंका अभी अपने इंग्लैंड दौरे पर है जहां श्रीलंका 3 T20i और 3 वनडे की एक-एक सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज में बहुत बुरी शिकस्त दी है। इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को 119 रन से हराया था। दूसरे मैच में 6 विकेट से शिकस्त दी। आखरी मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज को क्लीन स्वीप कर अपने नाम कर लिया। आज से इंग्लैंड और श्रीलंका अपने वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी। 

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले मैच की प्लेइंग 11 - 

टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग। 

श्रीलंका का स्क्वार्ड वनडे सीरीज के लिए-

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामिन्दु मेंडिस, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलोम्बेज, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।

रुट और बटलर पर होगा बड़ा दामोदार 

जो रुट जो की इंग्लैंड के बहुत जबरदस्त खिलाड़ी हैं और रुट अपने करियर में भी पीक पर चल रहे हैं। रुट ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है। रुट ने अपने इस फॉर्म को वनडे में भी जारी रखा है। रूट ने 2026 में अभी तक 6 वनडे मैच खेले हैं और सारे मैचों में रुट ने 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। इन सारे मैचों में एक शतक भी शामिल है। यह देखकर समझ सकते हैं कि जो रुट कितने शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के गेंदबाजी का जिम्मा गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के कंधो पर होगा। स्पिन डिपार्टमेंट की कमान रेहान अहमद के ऊपर होगा।