भारत अभी अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगा, जहां भारतीय टीम में बदलाव दिख रहे हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान सीरीज से भर हो गए हैं। उनकी जगह आईपीएल के सितारे यश ठाकुर को लाया गया है। 2026 में होने वाले एशियाई गेम्स में यश ठाकुर को हर्षित के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। इसी दौरान हर्षित बीसीसीआई के (COE) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिकवरी पर फोकस करेंगे। रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन होने के कारण हर्षित इस टूर्नामेंट और सीरीज दोनों से बाहर हो चुके हैं। 

टीम मैनेजमेंट ने दिया यश ठाकुर को मौका 

यश ठाकुर अभी आईपीएल में बहुत शानदार प्रदर्शन दिखाकर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपना T20 डेब्यू भी किया है, जहां उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर ले गए थे। यश ने इस दौरे में सिर्फ दो मैचों में 4 विकेट निकाले। यश का घरेलु क्रिकेट में रिकॉर्ड भी काफी शानदार है। यश ने 76 टी20 मैचों में 114 विकेट निकाले हैं। यश का इकोनॉमी रेट 8.20 का है। 

अफगानिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम 

अफगानिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर हैं और उप कप्तान तिलक वर्मा का नाम भी है। श्रेयस ने अभी भारत की कप्तानी में जनता का दिल नहीं जीता है। श्रेयस के लिए ये दौरा बहुत अहमियत रखता है। भारतीय टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी होंगे, जिनका साथ अभिषेक शर्मा देंगे। भारत के विकेटकीपर ईशान किशन और संजू सेमसन होंगे। टीम में ऑल राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे होंगे। तेज गेंदबाजी बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप संभालेंगे स्पिन में वरुण और रवि अपने जाल में बल्लेबाजों को फंसाएंगे। 

एशिया गेम्स के लिए भारत की टीम 

एशिया गेम्स के लिए भारत की टीम कुछ इस प्रकार होगी- श्रेयस अय्यर (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और यश ठाकुर।