पाकिस्तान इंग्लैंड दौरे पर है जिसका आज आखिरी मैच है। ये मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है, जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो बहुत गलत साबित हुआ। लंच तक आधी टीम पवेलियन पहुंच गई। सऊद शकील 37 और रजाउल्लाह 11 रन बनाकर नाबाद खड़े हैं। सैम अयूब शून्य पर आउट हो गए। कप्तान बाबर आजम सिर्फ 7 रन पर जोश टंग का शिकार हुए। पाकिस्तान लंच तक 23 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 100 रन बनाए। 

इंग्लैंड के गेंदबाजों का कहर 

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने बुलाया। जहां पाकिस्तान ने बहुत बुरी शुरुआत की और लंच तक 7 विकेट खो दिए। ओलिवर एडवर्ड रॉबिन्सन 3 विकेट,जोफ्रा आर्चर 2 विकेट और जोशुआ चार्ल्स टोंग ने 4 विकेट चटकाए। 

कप्तान बाबर का बल्ला फिर फेल

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आज फिर जल्दी आउट हो गए। बाबर अपने खराब प्रदर्शन से अभी सुर्खियों में हैं। आज इंग्लैंड के सामने भी बाबर 18 गेंदों में 7 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हुए। पाकिस्तानी दर्शक को बाबर से बहुत उम्मीद रहती है, लेकिन बाबर उन्हें बार- बार निराश कर रहे हैं। 

एजबेस्टन में पाकिस्तान ने बनाया एक नया रिकॉर्ड 

इंग्लैंड के एजबेस्टन में पाकिस्तान ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो कोई भी टीम नहीं चाहेगी। पाकिस्तान ने एजबेस्टन में कुल 8 टेस्ट खेले हैं।पाकिस्तान अभी तक अपनी पहली जीत की राह देख रही है। पाकिस्तान को अपने 8 मुकाबलों में से एक भी मुकाबले में जीत नसीब नहीं हुई है। पाकिस्तान कुल 8 मैच में 5 मैच जीत पाया है बाकी 3 मैच ड्रा हुए हैं। पाकिस्तान अभी भी अपनी पहली एजबेस्टन की जीत का वेट कर रहा है।