भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे शुभमन गिल का आज 27वां जन्मदिन है। शुभमन गिल का जन्म 8 सितम्बर 1999 को फाजिल्का में हुआ था। जनवरी 2019 में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। शुभमन गिल ने अपने करियर में 21 अंतरास्ट्रीय शतक ठोक रखे हैं, जिसमें से 11 टेस्ट में, 9 वनडे में, 1 T20 इंटरनेशनल में आए हैं। गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन से ऊपर का आंकड़ा पार कर रखा है। शुभमन गिल ने टेस्ट में (269) हाईएस्ट स्कोर हासिल किया है। 

शुभमन गिल का IPL से इंटरनेशनल तक का सफर 

शुभमन गिल ने 14 अप्रैल 2018 को अपना आईपीएल डेब्यू किया था। गिल ने अपना पहला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से खेला था जो ईडन गार्डन्स के क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। शुभमन ने कोलकाता नाईट राइडर्स के बाद गुजरात टिटनस से खेला है। शुभमन ने अभी गुजरात टाइटन की कप्तानी की कमान भी संभाल रखी है। गिल ने अभी 134 मैच खेले हैं, जहां 142 के स्ट्राइक रेट से गिल ने कुल 4500 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार कर लिया है। शुभमन गिल ने आईपीएल में 40 का एवरेज भी बनाया है, 5 शतक और 32 हाफ सेंचुरी भी लगा रखी है। गिल ने 2023 आईपीएल में ऑरेंज कैप जीती है। 2023 का आईपीएल खिताब भी उनके नाम है।