श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। श्रीलंका ने ये दूसरी बार करके दिखाया है। शुक्रवार को हुए ग्रुप बी के सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात दी और इस मुकाबला को 4 विकट से जीतकर दूसरी बार फाइनल में पहुंच गया। दुबई में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चुनाव किया। पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन लगाए। जिसका पीछा करने उतरी श्रीलंका ने उससे 18.3 ओवर में 134 रन ठोक दिए वो भी सिर्फ 6 विकेट के नुकसान पर और मैच जीत लिया।
पहली इनिंग की हाइलाइट्स
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन लगा दिए। जिसमें शावाल जुल्फिकार ने 24 रन मारे, मुनीबा अली ने 2 रन, गुल फिरोजा ने 21 रन लगाए। आयशा जफर ने 7 रन बनाए और कप्तान फातिमा सना ने सबसे ज्यादा रन बनाए। अपनी टीम की ओर से कुल 47 रन। तुबा हसन 12 रन लगाए। श्रीलंका गेंदबाजों और कप्तान अट्टापट्टु मुदियंसलगे चामरी ने 2 विकेट निकाले। चामुंडी प्रबोदा ने भी 2 विकेट निकाले थे।सुगंधिका के नसीब में 1 विकेट था।
दूसरी इनिंग की हाइलाइट्स
पाकिस्तान के दिए गए 130 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने कुछ खास शुरुआत नहीं की। कप्तान अट्टापट्टु मुदियंसलगे चामरी ने अपना विकेट 5 रन पर गंवा दिया। इमेशा दुलानी ने 24 रन बनाए। संजना डक पर आउट और हासिनि 3 रन पर आउट हो गईं। हर्षिता ने 36 रन ठोके, कविशा दिलहरी ने 33 रन लगाए। नीलाक्षि ड सिल्वा और कौशानी 18 और 10 रन लगाकर श्रीलंका को जीत दिला दी।