पंजाब में चल रहे शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के 17वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आमने-सामने आए। जहां बीती रात फाजिल्का फाल्कंस और अमृतसर सूरमास का मुकाबला हुआ था। जिसमें शुभमन गिल फाजिल्का फाल्कंस की तरफ से कप्तानी कर रहे थे और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमास की कमान संभालते दिखे। टॉस अभिषेक के पक्ष में गिरा और उन्होंने फाजिल्का फाल्कंस को बैटिंग करने का आमंत्रण दिया। फाजिल्का फाल्कंस ने बल्लेबाजी करते हुए 192 रन का लक्ष दिया, जिसे अमृतसर सूरमास ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। अभिषेक ने 49 की मदद की और राहुल ने हाफ सेंचुरी लगाकर ये लक्ष हासिल किया। अमृतसर सूरमास ने 3 बॉल रहते ये मैच जीत लिया। 

अभिषेक और गिल आए आमने-सामने 

शुभमन ने बल्लेबाजी की शुरुआत बहुत ही तेज की। उन्होंने शुरुआत से ही अमृतसर सूरमास पर दबाव बनाया। साथ ही अपनी टीम को भी धमाकेदार स्टार्ट दिलाया। गिल ने अपनी बल्लेबाजी 190 के स्ट्राइक रेट से की है और मात्र 35 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने कल 2 विकेट निकाले थे, जिसमें गिल का भी विकेट शामिल था। 

अभिषेल vs गिल का मुकाबला 

अभिषेक शर्मा का तीसरा ओवर रोमांच से भरा रहा, जहां हमें बचपन के दो दोस्तों में भिड़ंत देखने को मिली। शुभमन बैटिंग में सेट हो चुके थे। अभिषेक शर्मा अपने तीसरे ओवर की शुरुआत करने आए और गिल ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 5 गेंदों में 17 रन जड़ दिए। अभिषेक ने अपनी अंतिम गेंद पर उन्हें अपनी फिरकी के जादू में फंसा लिया और नमन धीर के हाथों में शुभमन अपनी कैच दे बैठें। 

अभिषेक के बल्ले ने मचाया कहर 

अमृतसर सूरमास के कप्तान और उनके ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से भी धमाका किया। उन्होंने 192 रन के बड़े लक्ष का पीछा करते हुए, बहुत ही धाकड़ शुरुआत की और मात्र 15 गेंदों में 49 रन जड़ दिए। जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे। अभिषेक ने अपनी गेंदबाजी से दो विकेट भी चटकाए, जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला।