'बिग बॉस 20' में कुछ कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। किसी का रैप तो किसी की एक्टिंग के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं, लव गिल भी इन दिनों सोशल मीडिया पर आसिफ खान के साथ एक मोमेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में आसिफ को लव गिल हग करती हुई नजर आई थीं। आसिफ इस दौरान पीछे हटने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लव उनको गले लगाती रहीं। ये देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने लव को काफी ट्रोल किया। अब 'बिग बॉस' के घर में भी लव गिल को लगातार जज किया जा रहा है।
लव गिल के किरदार पर उठे सवाल
पहले लव को इस बात के लिए जज किया गया कि वो गुल्लू के साथ फ्लर्ट कर रही हैं। दरअसल, गुल्लू के साथ अक्सर लव गिल मस्ती-मजाक करती हुई नजर आती हैं। वो गुल्लू के साथ हेल्दी फ्लर्ट करती हैं और वो भी घरवालों के सामने। इससे साफ नजर आता है कि वो बस मजाक कर रही हैं। गुल्लू भी बदलन में लव के साथ फ्लर्ट ही करते हैं। हालांकि, गुल्लू के साथ उनका ये बांड देखकर कई घरवाले पीठ पीछे बातें करते हुए नजर आए हैं। गुल्लू के किरदार पर लांछन लग रहे हैं।
लव एंगल बनाने की चली चाल?
शो में ज्यादातर लोगों को यही लग रहा है कि गुल्लू बस शो में लव एंगल बनाने की कोशिश कर रही हैं। लव एंगल बनाकर वो शो में ज्यादा दिखाई देंगी और इसी वजह से वो जबरदस्ती गुल्लू को इस्तेमाल कर रही हैं। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब उदिति सिंह ने लव को लेकर सबके सामने अटपटा का स्टेटमेंट दे डाला। हुआ ये कि लव, आसिफ और उनका ग्रुप साथ में बेड पर लेटे हुए थे। इस पर उदिति ने अपने ग्रुप (अमन, अर्शिफा खान) के सामने अपनी राय रखी।
आसिफ के साथ बेड पर लेटने से उठे सवाल
उदिति ने कहा कि आसिफ बेड पर लेटे थे और लव भी उनके पास लेटी थीं। अगर उनका पार्टनर ऐसे करता तो उन्हें ये पसंद नहीं आता। तो आसिफ खान की वाइफ को वाइफ ये अच्छा नहीं लगेगा। बेड पर साथ में अजीब लगता है। अब उदिति क बेड वाले इस बयान से लव गिल के किरदार में भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उदिति ने सीधे-सीधे आसिफ के साथ बेड पर लेटने के लिए लव गिल का कैरेक्टर असेसिनेशन किया है।