'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स पहले दिन से एक-दूसरे पर जुबानी हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स की तो बिल्कुल भी नहीं बन रही और अब इस लिस्ट में 2 मशहूर एक्ट्रेस के नाम भी शामिल हो गए हैं। टीवी एक्ट्रेस माही विज और भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे के बीच अब जंग छिड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। ये दोनों अब प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक-दूसरे को टारगेट करती हुई नजर आ रही हैं। हालिया एपिसोड में माही विज ने आम्रपाली को कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद दोनों के बीच अनबन होते-होते रह गई। आम्रपाली को गुस्सा तो बहुत आया, लेकिन वो बात घुमाती हुई नजर आईं।
माही विज ने आम्रपाली पर किया कमेंट
दरअसल, माही विज ने सबके सामने आम्रपाली दुबे को भाभी कह दिया। जब वो साड़ी पहनना चाहती थीं और काजी तौकीर को ये बात समझ नहीं आ रही थी कि वो उन्हें बाथरूम एरिया से जाने के लिए कह रही हैं, तो माही ने मजाक में कह दिया कि वो भाभी को साड़ी पहनते हुए देखना चाहते हैं। माही ने इसके बाद कई बार आम्रपाली को भाभी कहा। आम्रपाली ने जिस पर जवाब देते हुए ये भी कहा कि वो एकमात्र भाभी हैं इस दुनिया की जिसके नाम पर कोई भैया नहीं है। इसके बाद भी माही नहीं रुकीं और आम्रपाली ने बदले में काजी का नाम उनके साथ जोड़ने की कोशिश की।
भाभी शब्द को लेकर बढ़ा मुद्दा
देखते ही देखते मामला बढ़ गई। आम्रपाली दुबे ने आरोप लगाया कि माही भोजपुरी कल्चर में भाभी जी वाला मजाक कर रही हैं। इस पर माही ने तुरंत सफाई देते हुए इस बात से इंकार कर दिया। माही ने कहा कि वो भोजपुरी पर नहीं गईं और वो ये बात जानती हैं कि भाभी मां सामान होती है। आम्रपाली ने इसके बाद इस बात को लेकर चिंता जाहिर की कि कहीं इससे भोजपुरी इंडस्ट्री आहत न हो जाए। आम्रपाली दुबे और माही विज ने इसके बाद कैमरे में देखते हुए भाभी शब्द का इस्तेमाल करने पर सफाई दी। हालांकि, इसके बाद माही ने भोजपुरी इंडस्ट्री पर आरोप लगा दिए कि अगर वो भाभी को मां मानते हैं तो उन्हें उसी ट्रैक पर रहना चाहिए था। इसपर आम्रपाली उन्हें करारा जवाब देती हैं कि अगर किसी और ने मर्डर किया है तो इसके मतलब ये नहीं कि हम भी खुनी बन जाएं।
आम्रपाली ने माही के काम का उड़ाया मजाक
ये बात यहां तो खत्म हो जाती है, लेकिन आम्रपाली दुबे भाभी वाली बात से आगे नहीं बढ़ पाईं। लव गिल के सामने भी आम्रपाली दुबे ने इस किस्से को छेड़ा और इस दौरान माही को लेकर ये तक कह डाला कि वो शो में मां का रोल करती हैं। अब उनकी ये बात सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे अब ये दोनों एक-दूसरे के प्रोफेशन और काम पर कमेंट कर आने वाले वक्त में वार करती हुई नजर आएंगी। दोनों के बीच झगड़े की आशंका काफी बढ़ गई है।