'बिग बॉस सीजन 20' में जो हुआ है अब उसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाशा हो रहा है। स्काउट ने अब शो में कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई हैरान रह गया है। लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ने यंग से हार्ट टू हार्ट बात की है। दोनों लिखकर अपने दिल की फीलिंग्स बयां करते हुए नजर आए। इस दौरान स्काउट ने लव को लेकर अपनी फीलिंग्स चोरी छिपे जताई है। आपको बता दें, अब तक स्काउट, यंग और आसिफ यही बोल रहे थे कि वो लव को अपनी बहन मानते हैं। हालांकि, अब ये रिश्ता और लव के लिए स्काउट की फीलिंग्स पूरी तरह से बदलती हुई नजर आ रही है।
स्काउट ने किया लव के लिए इजहार?
हालिया एपिसोड में स्काउट ने यंग के सामने कन्फेस किया कि अब वो अपनी गर्लफ्रेंड को मिस नहीं कर रहे। स्काउट ने लिखकर बताया कि वो अब लव के लिए फील करने लगे हैं। जब गुल्लू लव के करीब आता है तो उनका खून खौलने लगता है। स्काउट ने कहा कि वो लव की तरफ झुक रहे हैं। इस दौरान स्काउट ने उनसे साफ पूछा कि उनकी लव को लेकर जो फीलिंग्स है वो दोस्त वाली है, प्यार वाली है या बहन वाली। तो स्काउट ने यहां थोड़ी कन्फ्यूजन दिखाई।
बहन बोल अब दिखाया लव इंटरेस्ट!
पहले स्काउट ने दोस्त कहा और फिर कहा कि बहन वाली फीलिंग्स हैं। इस पर यंग ने पहले तो स्काउट को लव से थोड़ा डिस्टेंस बनाने की सलाह दी थी, लेकिन जब स्काउट ने बहन बोला तो यंग ने भी कहा कि फिर क्या दिक्कत है। हालांकि, स्काउट ने इस दौरान ये भी कहा कि इस घर का माहौल ही ऐसा है कि दिमाग काम नहीं कर रहा। लेकिन वो इस मामले में निश्चित हैं कि बाहर जो उनकी गर्लफ्रेंड है वही रियलिटी है। वही उनका घर है। बीएस इस घर में वो डिस्ट्रक्ट हो रहे हैं। अब स्काउट और यंग की बातें सुनकर लोग इन दोनों को ट्रोल कर रहे हैं।
गर्लफ्रेंड होते हुए भी लव पर आया दिल!
पहले बहन बनाना और अब बाहर गर्लफ्रेंड होते हुए भी लव इंटरेस्ट दिखाना शो में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा। शो के फैंस तो ये भी चिंता जता रहे हैं कि स्काउट और यंग की गर्लफ्रेंड को बाहर ये सब देखकर कैसा लग रहा होगा। दोनों का ही ये एपिसोड देखने के बाद दिल टूट गया होगा। अब शो में आगे ये रिश्ते कौन-से मोड़ पर जाकर रुकते हैं ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।