'बिग बॉस' फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कंट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। पहले मां-बाप और भाई ने उनसे रिश्ता तोड़ा और फिर पत्नी रितिका डोभाल भी उन्हें छोड़कर चली गई। एक तरफ खून के रिश्तों ने अनुराग पर आरोप लगाए, तो दूसरी तरफ पत्नी भी साथ नहीं निभा पाईं। आत्महत्या की कोशिश के बाद अब एक बार फिर अनुराग डोभाल बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। उनके खिलाफ अब FIR भी दर्ज हो गई है। अनुराग के चचेरे साले राज सिंह चौहान ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
अनुराग डोभाल पर लगे जानलेवा हमले के आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चचेरे साले राज सिंह चौहान ने अनुराग डोभाल पर आरोप लगाए हैं कि अनुराग ने 8-10 लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने अनुराग डोभाल हुए उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज सिंह चौहान का दावा है कि जब वो कार कंपनी के शोरूम में काम कर रहे तो 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे अनुराग अपने कुछ साथियों के साथ उनसे मिलने शोरूम आए थे। राज ने उनसे थोड़ी देर बाद मिलने के लिए कहा। जिसके बाद रात करीब 8 बजे येलो हिल्स कैफे के पास अनुराग और उनके दोस्त कार में बैठे मिले।
अनुराग और उनके साथियों ने की जान से मारने की कोशिश!
राज का कहना है कि अनुराग ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वो 2 मर्डर कर चुके हैं। इसके बाद अनुराग ने उनका गला दबाना शुरू कर दिया। साथ ही फोन छीनने की कोशिश भी की। जब अनुराग फोन नहीं छीन पाए तो उन्होंने अपने साथियों को राज को मारने को कह दिया। राज ने अपनी शिकायत में कहा है कि हमलावरों ने उन्हें कार के नीचे डालने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं लोहे से उनके सिर, छाती और मुंह पर भी वार किए गए। एक शख्स ने तो चाकू और बंदूक दिखाकर भी उन्हें डराने की कोशिश की थी। मारपीट के समय राज के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। हालांकि, वो लोग उनकी घड़ी और सोने की चेन भी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने भी दिया गुनाह में अनुराग का साथ!
राज का दावा है कि जब उनका फोन अनलॉक नहीं हुआ, तो अनुराग ने SSP को फोन किया था। राज ने बाईपास चौकी प्रभारी पर भी इन लोगों का साथ देने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अनुराग डोभाल, अभय चौधरी, धवल राजपुरोहित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव, तपन पंडित, और गुरु भाई समेत कई लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) के तहत शिकायत दर्ज की गई है।