Delhi-NCR GRAP 3 : ठंड की शुरुआत होते ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में प्रदूषण ने लोगों की सांसों पर पहरा लगा दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत पड़ोसी राज्यों में वायु गुणवत्ता (AQI) फिर डरावने स्तर पर पहुंच गई है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलना खतरनाक साबित हो रहा। बढ़ती जहरीली हवा को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 (ग्रैडेविट रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का तीसरा चरण) के कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं।

GRAP-3 के तहत लागू प्रमुख पाबंदियां

निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक: सभी प्रकार के अनावश्यक कंस्ट्रक्शन, तोड़फोड़, खुदाई, पिलिंग और भारी मरम्मत कार्यों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

गाड़ियों पर सख्ती: दिल्ली-एनसीआर में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल की चार पहिया गाड़ियों के चलाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

इंडस्ट्री पर कड़ा एक्शन: माइनिंग, स्टोन क्रशर और स्वच्छ ईंधन से न चलने वाले हॉट-मिक्स प्लांट पूरी तरह बंद रहेंगे।

वर्क फ्रॉम होम की सलाह: सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मॉडल लागू करने का सुझाव दिया गया है।

सड़कों पर सुबह-शाम के वक्त घने धुंध की वजह से विजिबिलिटी न के बराबर रह गई है। कम विजिबिलिटी के कारण जहां एक तरफ गाड़ियों की रफ्तार थम गई है, वहीं दूसरी ओर लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है।

आज देश के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर (AQI.IN रिपोर्ट - शाम 3:50 बजे)

फिरोजाबाद: AQI 463 के साथ आज फिरोजाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां हवा बेहद जहरीली हो चुकी है।

आगरा: AQI 430 के साथ ताजनगरी देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज हुआ।

रोहतक: 356 AQI के साथ रोहतक तीसरे स्थान पर रहा, जहां बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

भिवानी: 344 AQI के साथ भिवानी चौथे स्थान पर रहा, जिसे अति गंभीर श्रेणी माना जाता है।

मथुरा: AQI 336 के साथ मथुरा पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा।

भरतपुर: 268 AQI दर्ज होने के साथ भरतपुर छठे स्थान पर रहा।

कानपुर: AQI 265 के साथ कानपुर सातवें पायदान पर रहा। यहां बच्चों-बुजुर्गों के लिए स्थिति ठीक नहीं है।

फतेहपुर: 260 AQI के साथ फतेहपुर आठवाँ सबसे प्रदूषित शहर रहा।

फरीदाबाद: 257 AQI के साथ फरीदाबाद नौवें स्थान पर रहा।

गुरुग्राम: 257 AQI के साथ गुरुग्राम देश का 10वां सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया।

दिल्ली का हाल

नई दिल्ली में आज शाम 3:50 बजे AQI 240 दर्ज किया गया। पिछले दिनों की तुलना में आज का आंकड़ा भले थोड़ा कम हो, लेकिन सेहत के लिहाज से यह स्तर भी काफी असुरक्षित है। डॉक्टरों ने बाहर निकलते वक्त मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. AQI क्या होता है?

उत्तर: AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा की शुद्धता और उसकी गुणवत्ता मापने का पैमाना है। यह बताता है कि हवा में कितना प्रदूषण मौजूद है। वह सेहत के लिए कितनी सुरक्षित है।

Q2. दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 क्यों लागू किया गया है?

उत्तर: जब AQI अत्यंत गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है, तब प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्य, तोड़फोड़ और पुरानी डीजल-पेट्रोल गाड़ियों पर रोक जैसे कड़े नियम (GRAP-3) लागू किए जाते हैं।