Israel Election 2026 : इजराइल में नई सरकार बनाने के लिए आज जनता मताधिकार का इस्तेमाल कर रही। इस दफा का चुनावी मुकाबला कांटे का है। लंबे अर्से से हुकूमत संभाल रहे बेंजामिन नेतन्याहू की पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट से कड़ी टक्कर है। छह प्रतिष्ठित सर्वेक्षणों में से चार ने आइजनकोट के नेतृत्व वाले गठबंधन का पलड़ा भारी बताया, जबकि नेतन्याहू के खेमे के पाले में सिर्फ एक सर्वे में बढ़त है।

73 लाख लोग करेंगे मतदान

स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे बूथ खुलने के साथ वोटों ने वोट देना शुरू किया। 73 लाख लोग 26वीं नेसेट के लिए वोट डाल रहे। बूथ पर जाते हुए लोगों के वीडियो तथा फोटो सामने आए हैं। मतदान शुरू होने से पहले नेतन्याहू ने वेस्टर्न वॉल पर प्रार्थना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा-इजरायल के लोगों की जीत के लिए वेस्टर्न वॉल पर आज रात की प्रार्थना में।

इजराइली संसद और चुनावी नियम

संसद : 120 सीट।

जादुई आंकड़ा: 61 सांसद की दरकार।

मतदान प्रणाली: मतदाता उम्मीदवार के नाम पर मुहर नहीं लगाते, वो दलों के चुनाव चिन्ह को चुनते हैं।

सीट बंटवारा: चुनाव बाद दलों को मिलने वाले कुल मतों के अनुपात में सीटें बंटती हैं। इसके लिए दल पहले से प्रत्याशियों की प्राथमिकता सूची देते हैं।

थ्रेशोल्ड की शर्त: विधायिका में जगह बनाने को किसी दल को कुल वैध वोटों का न्यूनतम 3.25% हिस्सा पाना अनिवार्य होता है। इससे पीछे रहने वाले दलों को एक भी सीट नहीं मिलती।

सांसद बनने की प्रक्रिया: किसी दल को 20 सीटें आती हैं तो उसकी पूर्व प्रस्तुत सूची में ऊपर से 20वें स्थान तक के प्रत्याशी सीधे संसद सदस्य बनते हैं।

दिग्गजों की पृष्ठभूमि 

  • वर्ष 1967 में नेतन्याहू ने सेना जॉइन कर एलीट कमांडो यूनिट सायरेत मतकल में सेवा दी। साल 1972 में हाईजैक हुए सबेना एयरलाइंस के विमान से बंधकों को सुरक्षित निकालने वाले अभियान में थे। वर्ष 1976 में युगांडा के एंटेबे हवाई अड्डे पर बंधकों को छुड़ाने वाले ऑपरेशन में उनके बड़े भाई योनातन शहीद हो गए थे।
  • साल 1978 में गादी ने सैनिक के तौर पर कॅरियर की शुरुआत की थी। 2015 से 2019 तक सेना प्रमुख थे।