NATIONAL
LPU में छात्रा से दुष्कर्म का दावा: गुस्साए छात्रों ने कैंपस में लगाई आग, Video में देखें यूनिवर्सिटी का कैसा किया हाल
लेखक: ranjan@mahuanetwork.com
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 07:25 PM IST
अपडेटेड: 27 Sep 2026, 07:50 PM IST
शेयर करें (Share This Story):
Link copied to clipboard!
LPU में शनिवार रात से शुरू हुआ हंगामा आज भी जारी है। छात्रों-छात्राओं का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से दुष्कर्म हुआ। उसके बाद पीड़िता ने सुसाइड कर ली। सोशल मीडिया पर यह मैसेज वायरल होने के बाद सैकड़ों विद्यार्थी सड़कों पर उतर आए।
LPU Protest News : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से दुष्कर्म और आत्महत्या के दावों के बाद भारी बवाल मच गया। वायरल सूचनाओं से भड़के हजारों विद्यार्थियों ने कैंपस में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की है। आज छात्रों-छात्राओं का गुस्सा उस वक्त और बढ़ गया, जब उन्होंने यूनिवर्सिटी के गेट तोड़ने की कोशिश की और हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया।
जालंधर में शनिवार देर रात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कई छात्रों की ओर से सोशल मीडिया पर श... https://t.co/RwZ4Eim4Hr pic.twitter.com/sszxpyzpwu
— Voice of Hindustan 🔥 (@ViralVideo96812)
target="_blank">September 27, 2026अफवाह से भड़का छात्रों का गुस्सा
पूरे विवाद की शुरुआत शनिवार रात वायरल हुए एक संदिग्ध मैसेज से हुई। दावा किया गया कि छात्रावास में एक बाहरी व्यक्ति ने घुसकर छात्रा के साथ गलत काम किया। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी। विद्यार्थियों का आरोप है कि पीड़िता ने हॉस्टल वार्डन और प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और उसे घर भेज दिया गया। वैसे, पुलिस और यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इन दावों को सिरे से खारिज कर बेबुनियाद बता रहे हैं।
रेप के आरोप के बाद LPU में हंगामा
खबर वारल हुआ कि जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा के साथ गर्ल्स हॉस्टल 3 में एक इलेक्ट्रीशियन ने रेप किया।
छात्रों का दावा है कि घटना की जानकारी देने के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया था और बाद में उसने आत्महत्या कर ली। इन… pic.twitter.com/f8ohH7GPY1
— Yogesh Mishra (@iYogeshMishra)