NATIONAL
सड़क पर सवाल का जवाब थप्पड़.... डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा पर लगा आरोप, Video वायरल होने से मचा बवाल
लेखक: ranjan@mahuanetwork.com
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 04:57 PM IST
अपडेटेड: 27 Sep 2026, 05:08 PM IST
शेयर करें (Share This Story):
Link copied to clipboard!
डिप्टी सीएम एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ने का आरोप लगा है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं।
Parvesh Verma Slaped Youth : राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण में कथित धांधली को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़े सियासी घमासान में बदल गया है। डिप्टी सीएम एवं पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा पर आरोप लगा है कि सड़क निरीक्षण के दौरान भ्रष्टाचार पर सवाल पूछने और वीडियो बना रहे युवक को उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर लिखित माफी और निलंबन की मांग उठाई है।
🚨BREAKING🚨
Delhi Cabinet Minister Parvesh Verma Slaps a Young Boy on Camera.
Only Because the guy was asking questions on Corruption in Road Construction.
BJP is a herd of Goons from top to bottom, they are slapping GenZ now for asking questions.
SHAME SHAME pic.twitter.com/yYH74Dqnpd
— राहुल तंवर (@RahulTavar_)
target="_blank">September 27, 2026निरीक्षण के दौरान भड़की बहस और थप्पड़ का आरोप
मामला आज दोपहर का है, जब पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर क्षेत्र में नई बनी सड़क का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान क्षेत्र के AAP विधायक जरनैल सिंह भी वहां थे। वायरल वीडियो के मुताबिक विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री के सामने नई बनी सड़क के घटिया निर्माण का दावा करते हुए गिट्टी उखाड़कर दिखाई। उन्होंने कहा कि 15 घंटे भी न टिकने वाली सड़क बनाकर जनता के पैसे की बर्बादी की जा रही। इस पर मंत्री वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष 15 वर्षों में यह काम नहीं कर सका, इसलिए अब गलत बयानबाजी कर रहा। तीखी बहस के बाद जब मंत्री अपनी गाड़ी की ओर लौटने लगे तो स्थानीय लोग और एक युवक अपने मोबाइल से घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग कर रहा था। आरोप है कि बौखलाहट में मंत्री ने वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मार दिया। फिर उनके सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पीछे धकेल दिया।
आप एमएलए जरनैल सिंह ने मंत्री परवेश वर्मा के सामने नई सड़क उखाड़ डाली इतना भ्रष्टाचार
मंत्री ने खुंदक में एक gen z पर थप्पड़ मार दिया यही समझते हैं @BJP4India वाले genz को ।@AamAadmiParty pic.twitter.com/ze2kt7eD1I
— Praveen Kumar 🇮🇳 (@Aap_Praveen)