'बिग बॉस 20' में माही विज सब घरवालों से अकेले लड़ती हुई नजर आ रही हैं। काजी तौकीर के अलावा उनका घर में एक भी दोस्त नहीं बचा। पहले वो यंग, स्काउट की दोस्त थीं, लेकिन माही ने इन सबको छोड़कर दूसरा ग्रुप ज्वाइन कर लिया। अब दूसरे ग्रुप में भी माही की बन नहीं पा रही है। एक तरफ वो घर में अकेले सबसे लड़ रही हैं और दूसरी तरफ बाहर भी उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। माही वीजा का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो चुका है। काफी समय से माही विज का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाई नहीं दे रहा।
माही विज का इंस्टा हुआ डिसेबल
अगर आप माही विज का अकाउंट ढूंढ़ने की कोशिश करेंगे तो आपको ब्लेंक पेज दिखाई देगा। इस पर लिखा होगा, 'सॉरी, यह पेज उपलब्ध नहीं है। हो सकता है कि जिस लिंक पर आप गए थे, वह काम न कर रहा हो या पेज हटा दिया गया हो।' यानी माही वीजा का इंस्टाग्राम अकाउंट या तो हैक हो गया है या उनकी टीम की तरफ से डिसएबल कर दिया गया है। हो सकता है कि किसी टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से माही विज का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया हो।
घर के बाहर भी छूटा सपोर्ट
अब ये देखकर माही विज के चाहने वालों की टेंशन बढ़ सकती है। इस वक्त सभी 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स के इंस्टाग्राम अकाउंट बेहद एक्टिव नजर आ रहे हैं। इन कंटेस्टेंट्स की गैर-मौजूदगी में उनकी PR टीम उनके एकाउंट्स हैंडल कर रही हैं और माही का इंस्टाग्राम अकाउंट ही नजर नहीं आ रहा। ऐसा लग रहा है जैसे सिर्फ बिग बॉस के घर के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी उनका सपोर्ट करने वाला कोई नहीं है। ऐसे तो माही वीजा का गेम खराब हो सकता है। न तो उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर कोई सफाई जा पाएगी और न ही वोट अपील हो पाएगी।
टीम ने नहीं दी कोई सफाई
वैसे भी इस हफ्ते माही विज घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हो रखी हैं। ऐसे में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब होना उनके लिए खतरे की घंटी जैसा साबित हो सकता है। आपको बता दें, इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल होने के बाद अभी तक माही विज की टीम की तरफ से इस मामले पर कोई बयान या जानकारी नहीं दी गई है।