नाना पाटेकर के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई इस वक्त ये दुखद खबर सुनकर दुख जाहिर कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का रिएक्शन सामने आया है। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर की पुरानी कंट्रोवर्सी रह चुकी है। 8 साल पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर MeToo लगाया था। अक्सर तनुश्री आज भी नाना के खिलाफ बयान देती हुई नजर आती हैं। अब जब एक्ट्रेस को नाना पाटेकर के निधन की खबर मिली है, तो उनका पहला रिएक्शन सामने आया है। 

तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर के निधन पर रिएक्शन 

तनुश्री दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। एक रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए तनुश्री दत्ता ने कहा, 'मैंने सुना है, मैंने न्यूज सुनी है। आज मेरा वर्क डे है। मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और मैं उस पर फोकस करना चाहती हूं। ये सब कितने अजीब दिन पर हुआ है क्योंकि मैं लखनऊ में एक बड़ा इवेंट कर रही हूं और ये मेरे लिए बहुत जरूरी है। मैं लाइव आना चाहती हूं और कंटेंट पोस्ट करना चाहती हूं। अभी मुझे चिंता हो रही है कि शाम को सारा मीडिया उनके ‘ईविल डेड’ में दिलचस्पी लेगा। तो मैं अपना रिएक्शन दूंगी, जब मैं फिगर आउट कर लुंगी कि मेरा किस तरह का रिएक्शन होना चाहिए।'

परिवार के लिए व्यक्त की संवेदनाएं 

तनुश्री दत्ता ने आगे ये भी कहा, 'परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।' अब एक्ट्रेस ने अपनी ये इच्छा तो जाहिर कर दी है कि नाना पाटेकर के निधन पर पोस्ट शेयर कर सकती हैं या इंस्टाग्राम पर लाइव भी आ सकती हैं। हालांकि, इस वक्त तनुश्री दत्ता का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस रिएक्शन पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। किसी के निधन के बाद इस तरह से बात करना लोगों को पसंद नहीं आ रहा। नाना पाटेकर के फैंस भी इस वक्त तनुश्री दत्ता के इस वीडियो पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। 

नाना पर लगाया था 'मी टू'

आपको बता दें, जब भारत में 'मी टू मूवमेंट' चल रहा था तो तनुश्री दत्ता ने रिवील किया था कि 2009 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक डांस सीक्वेंस करते समय नाना ने उनके साथ गलत बर्ताव किया। हालांकि, नाना पाटेकर ने खुद पर लगे इन आरोपों को झूठा बताया था। वहीं, तनुश्री दत्ता ने एक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लम्बे समय से ये कंट्रोवर्सी चली आ रही है और नाना पाटेकर के निधन के बाद भी लगता है ये मामला खत्म नहीं होगा।