भारत के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने काउंटी चैंपियनशिप में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। मानव ने अभी हाल ही में भारत के लिए डेब्यू किया था। भारत के श्रीलंका दौरे पर वो टीम इंडिया के साथ थे और मानव सुथार ने बढ़िया खेल प्रदर्शन किया था। श्रीलंका के साथ हुए आखिरी मैच के कुछ दिनों बाद वो इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए थे।
काउंटी चैंपियनशिप में दोहराया 131 साल पुराना रिकॉर्ड
काउंटी चैंपियनशिप में मानव सुथार वारविकशायर के लिए खेलते हैं। मानव ग्लेमोर्गन के खिलाफ खलेते हुए उन्होंने 3 विकेट निकाले और एक भी विकेट नहीं दिया। ग्लेमोर्गन पहली पारी में 69 पर ऑल आउट हो गई थी। सुथार ने इस पारी में 1 विकट लिया था। दूसरे पारी में वारविकशायर ने ग्लेमोर्गन को 65 रन में ऑल आउट कर दिया। वारविकशायर ने 257 रन से बड़ी जीत हासिल की। दूसरी पारी में भी सुथार ने 2 विकेट चटकाए।
131 साल बाद मानव ने किया ऐसा
मानव ने ये रिकॉर्ड 131 साल बाद दोहराया है। मानव ने अपने 2.3 ओवर में 3 विकेट निकाले और एक भी रन नहीं दिया। मानव ने पहला विकेट 27वें ओवर में निकाला और पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर मीर हम्जा को बोल्ड कर दिया। दूसरी पारी में सुथार को 24वां ओवर मिला। उस ओवर में मानव ने मेडेन निकाला। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने कुक को 9 रन पर आउट किया और जेमी मैकआइरोय को 0 पर आउट कर इतिहास रच दिया।
ये रिकॉर्ड ऐतहासिक क्यों?
मानव सुथार का रिकॉर्ड ऐतिहासिक इसलिए था क्योंकि ये 131 साल पहले हुआ था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में ये दूसरी बार हुआ है। एक गेंदबाज ने बिना एक भी रन दिए दोनों पारी में विकेट निकाले। 1895 में इंग्लैंड के टॉम हेवर्ड ने ये करके दिखाया था। अब ये मानव सुथार ने वापिस दोहराया है।