पाकिस्तान अभी अपने इंग्लैंड दौरे पर है। जहां पाकिस्तान को 3 टेस्ट मैचों की एक सीरीज खेलनी थी। पाकिस्तान ने पहले दो टेस्ट में बहुत ही बुरा प्रदर्शन दिखाते हुए दोनों मैचों में हार का स्वाद चख लिया था। जहां पहले मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से शिकश्त दी और दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 194 रन के बड़े आंकड़े से पाकिस्तान को मात दी। पाकिस्तान का आखिरी मैच 9 सितम्बर से 13 सितम्बर तक चलेगा। इस मैच में पाकिस्तान अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रहा हैं और सीरीज को 2-1 से खत्म करने की तैयारी में है।
पहली इनिंग की हाइलाइट्स
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने बल्लेबाजी की शुरुआत की और एक बार फिर सबको निराश कर दिया। पकिस्तान के सैम अयूब से सभी को उम्मीद थी, लेकिन वो सिर्फ 0 रन पर अपना विकेट दे बैठे। अजान 9, अब्दुल्ला शफीक 3, शान मसूद 5 और कप्तान बाबर आजम 7 रन पर आउट हो गए। सऊद ने पारी को थोड़ा आगे बढ़ाया और 43 रन पर आउट हो गए। इनके बाद पूरी टीम 133 पर पवेलियन चली गई। इंग्लैंड ने अपनी पारी की शुरुआत की और बेन सिर्फ 11 रन पर आउट हो गए। एमीलिओ ने 60 रन की पारी खेली लेकिन कप्तान रुट 8 और जॉर्डन 4 रन पर आउट हो गए। 75 रन के साथ हैरी ब्रूक ने पारी को गति दी, डैनियल विलियम लॉरेंस 65, स्मिथ ने 69 और ओलिवर एडवर्ड ने 50 रन की अर्ध शतकीय पारी खेली। ये सभी खिलाड़ी इंग्लैंड को 453 रन के साथ एक सम्मानजनक स्कोर पर ले गए। यहां दोनों टीमों की पहली पारी समाप्त हुई।
दूसरी इनिंग में पाकिस्तान ने दिखाया जोर
पाकिस्तान ने दूसरी पारी में अपना दमखम दिखाया। पाकिस्तान अभी भी खेल में बना हुआ है। पाकिस्तान ने शुरुआत में ही अपने 2 विकेट गंवा दिए, जहां फिर पाकिस्तान का स्कोर 0 पर 2 विकेट गिर गया था। सैम ने फिर सबको निराश किया और गोल्डन डक पर आउट हो बैठे। अजान ने पारी को संभालते हुए 59 रन लगाए। शान मसूद ने 95 और बाबर आजम ने 75 रन लिए। साथ ही रजाउल्लाह ने 81 रन की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान 449 रन पर ऑल आउट हो गया। पाकिस्तान ने 129 रन की लीड ले रखी है।