Rahul Gandhi On SIR: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जम कर हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों पर बोलते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने सभी चुनावों में धांधली की है।

पीएम मोदी-शाह पर हमला

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस साजिश में पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि वोच तोरी के मामले में पीएम मोदी और अमित शाह की भी जांच होगी। चाहे कुछ भी हो जाए, हम इसकी जांच करवा कर रहेंगे।

चोरी के सांसद औऱ कानून की चोरी

उन्होनें औऱ भी गंभीर आरोप लगाते हुए यहां तक कहा कि वोट चोरी से चुने गए सांसद संसद में बैठ कर कानून बना रहे हैं। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट की सुरक्षा चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

बीजेपी के खिलाफ एंटी-इन्कंबेन्सी क्यों नहीं

राहुल गांधी ने पूछा है कि जब सभी राजनीतिक दलों को एंटी-इनकंबेंसी का सामना करना पड़ता है तो बीजेपी के खिलाफ एंटी-इन्कंबेंसी क्यो नहीं आई। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के खिलाफ एंटी-इंकंबेन्सी आई थी। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को एंटी इन्कबेंसी झेलना पड़ा है।

काफी पहले से जारी है वोट चोरी

राहुल गांधी का कहना है कि अब जब दो चुनाव आयुक्तों ने सवाल खड़े किए हैं तो पुराने आरोपों को भी नई रोशनी में देखे जाने की ज़रूरत है। वे महाराष्ट्र औऱ हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपने पुराने आरोपों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लगातार सवाल उठाए जाने के बावजूद आयोग ने कोई कार्यवाही नहीं की।

संसदीय लोकतंत्र पर हमला

राहुल गांधी ने वोट,संविधान औऱ कानून को बीच रिश्तों के हवाले से अपनी पूरी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब कथित तौर पर प्रभावित चुनावी प्रक्रिया से सांसद चुन कर आते हैं और वे कानून बनाते हैं, तो उनके द्वारा बनाए कानूनों की वैधानिकता पर सवाल उठेंगे। राहुल ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश का मुद्दा है। बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा अहम सवाल है। राहुल गांधी ने कहा कि जब वोट चोरी होती है तो कानून चोरी भी होती है। जब कानून चोरी होती हो तो संस्थाओं की चोरी होती है। यह एक चेन की तरह होता है। आज वोट गया तो कानून बनाने की प्रणाली भी गई।

मोदी-शाह की भी कराएंगे जांच

राहुल गांधी ने कहा कि दोशद्रोहियों को सज़ा मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि हमारे पास बहुत सारे सबूत हैं। जब हम इन्हें जारी करेंगे तो आप समझ जाएंगे कि देश में क्या चल रहा है। हमारे चुनाव बेमानी हो चुके हैं। लोकसभा में पारित बहुत से कानून भी इसीलिए सवालों के घेरे में हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने X पर अपनी पोस्ट में कहा है कि संविधान के खिलाफ काम करने वालों का पर्दाफाश हो चुका है और न्याय जरूर होगा।

वहीं, चुनाव आयोग ने भी सामने आए आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि आयोग एक बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था है और आयोग की आंतरिक प्रक्रिया में लिखित टिप्पणियां व सुझाव देना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।