'बिग बॉस सीजन 20' की शुरुआत में उदीती सिंह सबसे शरीफ और शांत लग रही थीं। डिस वाले टास्क में भी उन्होंने अपनी मासूमियत से लोगों के दिल जीत लिए थे। वहीं, जबसे उदीती सिंह कैप्टन बनी हैं उनके रंग-ढंग ही बदले हुए हैं। उनका बर्ताव रातोंरात बदल गया और ये बात सिर्फ घर के कंटेस्टेंट्स ही नहीं कह रहे, बल्कि उनके एक्शन्स में भी यही नजर आ रहा है। उदीती सिंह को इस वीकेंड का वार पर भी सलमान खान से डांट पड़ी है। वो काजी की बीमारी को लेकर जिस तरह से बातें कर रही थीं और उनके खाने को लेकर जितनी इंसेसिटिव थी, वो खुलकर सामने आया। 

उदीती ने कर डाली उलटी हरकत 

वहीं, अब एक बार फिर उदीती सिंह कुछ ऐसी हरकत करने वाली हैं जिसके बाद सलमान खान को भड़कने से कोई नहीं रोक सकता। इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में घर में खूब हंगामा होगा। इस हफ्ते 'गजब बेइज्जती जॉन' बनाया गया है, जहां कंटेस्टेंट्स एक-एक करके आएंगे और जितने मर्जी घरवालों को नॉमिनेट कर सकेंगे। इस दौरान उदीती सिंह और आम्रपाली दुबे के बीच फाइट होने वाली है। उदीती सिंह बहस के बीच आम्रपाली दुबे के साथ कुछ ऐसा करेंगी कि वो सबकी नजरों में खटक जाएंगी।  

आम्रपाली के साथ हुआ उदीती का झगड़ा 

शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें आम्रपाली दुबे को अर्शिफा खान से उदिति सिंह को लेकर बात करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि आम्रपाली दुबे मैरी कॉम का सपोर्ट करते हुए उदिति सिंह के खिलाफ बात कर रही हैं। जब उदिति अपने बारे में बातें सुनती हैं तो वो भड़क जाती हैं और वो आम्रपाली से न बोलने के लिए कहती हैं। तो आम्रपाली भी बोलती हैं- 'मैं क्यों न बोलूं? मैं देख रही हूं इधर उदिति, गलत बात! मैं तुम्हें जवाब दे रही हूं।' उधर उदिति आम्रपाली से बहस करते-करते उनका हाथ गलत तरीके से हटाती हैं और आम्रपाली फौरन कहती हैं मुझे मत छुओ। 

आम्रपाली संग वायलेंट हुईं उदिति!

इसके बाद मामला काफी गरमा जाता है और फिर भी उदिति यही बोलती हैं- 'आएगी तो मैं टच करूंगी।' अब उदिति का ये अग्रेशन उन पर भारी पड़ सकता है। आम्रपाली जिस तरह से प्रोमो में बोल रही हैं- 'हाथ मत लगाना मुझे', ये देखकर लग रहा है घर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अब कौन सही है और कौन गलत इसका फैसला तो एपिसोड देखने के बाद ही होगा।