मशहूर एक्टर और होस्ट मनीष पॉल अचानक काफी इमोशनल हो गए हैं। 8 जुलाई 2026 को मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर इस दुनिया से चली गईं। मां के निधन के बाद से मनीष पॉल खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अब 3 महीने बाद भी मनीष पॉल का दर्द कम नहीं हुआ है। मां को खोकर वो टूट गए हैं और इस बात का सबूत मनीष पॉल का हालिया पोस्ट है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। एक्टर इस वक्त बेहद इमोशनल लग रहे हैं।
मनीष पॉल को सता रही मां की याद
आपको बता दें, कुछ देर पहले मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो अपनी मां का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो फिर से मां का हठ थामना चाहते हैं और वो उनकी यादों में कैद हैं। इस इमोशनल तस्वीर के साथ उन्होंने जो दिल की बात कही है, वो भी दिल तोड़ देने वाली है। मनीष पॉल ने लिखा, 'शब्द बता नहीं सकते कि मैं आपको कितना मिस कर रहा हूं। जिंदगी आगे बढ़ती रहती है! हम सब कुछ कर रहे हैं। हम मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नहीं, हो नहीं पा रहा। हर बात में आप हो… मम्मी मैं आपको बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं।'
सेलेब्स ने मनीष को दी हिम्मत
मनीष पॉल के इस पोस्ट में मायूसी साफ झलक रही है। अब उनका ये दर्द फैंस से भी देखा नहीं जा रहा है। मां को खोने का दर्द क्या होता है वो उन्होंने इस पोस्ट के जरिए लोगों को बता दिया है। एक्टर इस वक्त खुद को बड़ा ही बेबस मेहसूस कर रहे हैं। मां की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। इस दुनिया में उनके पास कई रिश्ते हैं, लेकिन मां की कमी जो खल रही है उसका कोई तोड़ नहीं है। ऐसे में अब फैंस और सेलेब्स एक्टर को दिलासा देते हुए नजर आ रहे हैं। भारती सिंह, अर्जुन बिजलानी, मौनी रॉय, बिपाशा बसु, सुनील ग्रोवर, मलाइका अरोड़ा, गौहर खान और अपारशक्ति खुराना जैसे सेलेब्स ने मनीष पॉल के पोस्ट पर कमेंट किए हैं।
मनीष पॉल को भावुक देख टूटा फैंस का दिल
सभी लोग इस मुश्किल वक्त में मनीष पॉल के साथ हैं। आपको बता दें, मनीष पॉल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में उनके खूब चर्चे हैं। मनीष पॉल को इंडस्ट्री के लोगों और फैंस का हमेशा से ही प्यार मिला है। उनके काम और अंदाज को शुरुआत से ही पसंद किया है। उनकी पर्सनालिटी हसमुख है और ऐसे इंसान को भावुक देख लोगों को भी बुरा लग रहा है।