उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उर्फी जावेद कई साल से सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। अब तो उन्हें बड़े-बड़े रियलिटी शोज में देखा जाता है। 'बिग बॉस', 'स्प्लिट्सविला', 'प्ले ग्राउंड' जैसे शोज में उर्फी हाल ही में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं प्राइम वीडियो पर उर्फी जावेद का खुद का शो 'फॉलो कर लो यार' भी खूब पसंद किया गया था। हालांकि, पिछले 1 साल से उर्फी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। अब उर्फी ने एक वीडियो शेयर कर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं।
उर्फी जावेद ने रिजेक्शन पर दिया बयान
उर्फी जावेद ने बताया है कि कैसे वो एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स से हाथ धोती जा रही हैं। एक्ट्रेस को लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा है। वो पहले जिन शोज में काम कर चुकी हैं अब वहां से भी उर्फी का पत्ता कट चुका है। उर्फी जावेद ने अपने इस वीडियो में 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर भी एक सीक्रेट रिवील किया है। वीडियो में उर्फी कहती हुई नजर आती हैं कि इंस्टाग्राम पर वो अक्सर देखती हैं कि कोई गाड़ी खरीद रहा है तो कोई कुछ अचीव कर रहा है। सभी लोग कामयाब हैं, लेकिन उर्फी ने यहां अपने पिछले एक साल के फेलियर को लेकर बात की है।