(By- Sundeep Kochar) आज अपने विचारों पर एक बार फिर सोचने की जरूरत पड़ सकती है। किसी चीज से पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। आत्मविश्वास रखना बेहद जरूरी होगा। खुद पर शक करना बंद कर दें। साथ ही काम से ब्रेक लेने में कोई संकोच न करें। क्रिएटिविटी से प्रोफेशनल लाइफ बेहतर हो सकती है। खुद पर जिम्मेदारियों का बोझ न डालें। अचानक कोई न्योता मिलता है और आपका मन है तो जरूर जाएं। रिश्तों को लेकर भी कुछ सवाल मन में आ सकते हैं।
मेष
जिस राय को आप अभी तक डिफेंड कर रहे थे अब उस पर फिर से परीक्षण करने की जरूरत पड़ सकती है। बिना अपना तर्क दिए दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें। आपको एहसास होगा कि नजरिए को बदलने का मतलब अपने सिद्धांतों को छोड़ना नहीं है।
वृषभ
आज किसी पुरानी फोटो, रेसिपी या जानी-पहचानी जगह से कोई पुरानी याद ताजा हो सकती है। बिना अतीत में अटके उस एहसास का आनंद लें। इसे आपको याद दिलाने दें कि असल में क्या मायने रखता है।
मिथुन
पढ़ाई से जुड़ा कोई लक्ष्य जिसे आपने नजरअंदाज कर रहे थे वो फिर से आपके ख्यालों में आ सकता है। अवास्तविक समझकर पीछे हटने की जगह इसकी प्रैक्टिकल जरूरतों के बारे में पता करें। हो सकता है कि अब आपके पास वो संसाधन, अनुभव या आत्मविश्वास हों, जो पहले नहीं थे।
कर्क
आप कहां रहना चाहते हैं ये सवाल शायद अब और भी जरूरी हो सकते हैं। खर्चों के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल, कम्युनिटी और इमोशनल कम्फर्ट के बारे में भी सोचें। आपका घर ऐसा होना चाहिए जो ऐसी लाइफ को सपोर्ट करे, जिसे आप बनाना चाहते हैं।
सिंह
खुद पर शक करने का दौर अब खत्म हो सकता है। अपनी अहमियत साबित करने के लिए किसी और का इंतजार न करें। जिस चीज को आप टाल रहे थे अब उसे चुनें और अपने आत्मविश्वास से उसे पूरा करने की कोशिश करें।
कन्या
हो सकता है कि जो काम आप चुपचाप संभाल रहे थे अब उस पर किसी का ध्यान जाए। सरहाना को अपना लें, लेकिन तुरंत और ज्यादा जिम्मेदारियां लेने की मजबूरी महसूस न करें। भरोसेमंद होने का मतलब ये नहीं है कि हमेशा आप ही हर चीज की जिम्मेदार हों।
तुला
आर्ट से जुड़ा कोई आइडिया आपकी प्रोफेशनल लाइफ की अप्रोच को इन्फ्लुएंस कर सकता है। कलर्स, डिजाइन, स्टोरीटेलिंग या एस्थेटिक्स के साथ एक्सपेरिमेंट्स करके देखें। जहां पारंपरिक सोच काम करना बंद कर देती है, वहां क्रिएटिविटी कोई नया सुलझाव दे सकती है।
वृश्चिक
गहराई से रिसर्च करने पर आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता हैजो किसी ऐसी चीज से छिपा था, जिसे शुरुआत में जरूरी नहीं लग रहा था। इस चिह्न को ध्यान से फॉलो करें, जो भी मिले उसे वेरीफाई करें और जब तक पूरी कहानी समझ नहीं आती तब तक कोई कदम न उठाएं।
धनु
किसी रिश्ते में ये सवाल उठ सकता है कि आपको कितनी आजादी चाहिए। फ्रीडम और कमिटमेंट को एक-दूसरे के विपरीत न समझें। इस बारे में बात करें कि दोनों एक साथ कैसे चल सकती हैं, न कि बिना कही गई उम्मीदों की वजह से दूरियां बढ़ने दें।
मकर
काम से ब्रेक लेने पर आपको गिलटी महसूस हो सकता है, तब भी जब आप इस ब्रेक के हकदार हैं। जानबूझकर कदम पीछे ले लें। आराम करें। आराम आपकी जजमेंट, पेशेंस और परफॉरमेंस को बेहतर बनाएगा, न कि आपकी महत्वाकांक्षा को कम करेगा।
कुंभ
अचानक मिला कोई इन्विटेशन आपको ऐसे लोगों के बीच ले जा सकता है जो आपके आम सोशल एनवायरनमेंट से बाहर के हैं। अगर आपकी क्यूरोसिटी डिस्कम्फर्ट से ज्यादा है, तो जरूर जाएं। नए लोगों के बीच आपको नए नजरिए मिल सकते हैं, जो पुरानी दोस्ती में शायद नहीं मिलते।
मीन
डिजिटल ब्रेक लेने से आपको अपने विचारों से फिर से जुड़ने में मदद कर सकती है। कुछ घंटों के लिए अपना फोन दूर कर दें और उस ध्यान भटकाने वाली चीजों को शांति से रिप्लेस कर दें। ध्यान दें कि आपके मन में क्या विचार आ रहे हैं।