(By- Sundeep Kochar) आज आपको कोई इन्विटेशन मिले तो सोशल होने का मौका न छोड़ें क्योंकि आपका सोशल सर्किल बड़ा हो सकता है। कुछ लोगों को ब्रेक लेकर शांत जगह पर जाने की जरूरत है। प्लान्स में बदलाव आ सकते हैं तो उसके लिए तैयार रहें। कोई अपना मिल सकता है जिसकी आपको फिलहाल जरूरत है। लोगों की चिंता छोड़ अपने क्रिएटिव काम या परफॉरमेंस पर ध्यान दें।
मेष
कोई इन्विटेशन आपको अपने दायरे से बाहर के लोगों से मिलवा सकता है। ये प्लानिंग करने से अच्छा कि आप खुद को कैसे प्रेजेंट करेंगे, खुले दिमागी के साथ वहां जाएं। एक कैजुअल शाम आपके सोशल वर्ल्ड को अचानक से बढ़ा सकती है।
वृषभ
किसी शांत जगह पर जाना आपकी फिजिकल एनर्जी के साथ कुछ और भी वापस ला सकता है। किसी जगह जाएं जहां आप थोड़ा आराम कर सकें, न कि ऐसी जगह जहां हर समय आप एक्टिविटी कर रहे हों। जब आप लगातार काम कर रहे हों, तो आराम करना भी प्रोडक्टिव है।
मिथुन
ट्रेवल प्लान्स अचानक बदल सकते हैं, इसलिए आपको फ्लेक्सिबल रहना होगा। रुकावट से अपना मूड खराब न होने दें। दूसरे विकल्पों को देखें, जल्दी उसमें ढल जाएं के अनुसार ढल जाएं और याद रखें कि एक अधूरी योजना भी यादगार अनुभव दे सकती है।
कर्क
आज कोई अपना जिसकी आपको जरूरत हो अचानक सामने आकर आपको सरप्राइज दे सकता है। उनका सपोर्ट आप तक पहुंचने दें, ये जिद न करें कि सब ठीक है। आपको हमेशा स्ट्रॉन्ग बने रहने की जरूरत नहीं है।
सिंह
किसी क्रिएटिव या परफॉरमेंस से जुड़ा मौका आपको स्पॉटलाइट में ला सकता है। अच्छे से तैयारी करें, लेकिन इस बात की चिंता न करें कि लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे। टेक्निकल परफेवशन से कहीं ज्यादा जरूरी आपका आत्मविश्वास और एन्जॉयमेंट है।
कन्या
कोई प्रैक्टिकल गिफ्ट किसी महंगी चीज से कहीं ज्यादा खास हो सकता है। इसके पीछे की भावना को देखें, खासकर जब सामने वाला आपके बारे में कोई छोटी-सी बात भी याद रखता हो। विचारशीलता गहरी समझ को दर्शाती है, जिसे पैसों से खरीदा नहीं जा सकता।
तुला
किसी दूसरे शख्स से जुड़ा कोई आर्थिक फैसला लेते समय पूरी पारदर्शिता रखें। कोई भी कमिटमेंट करने से पहले कंट्रीब्यूशन, एक्सपेक्टेशन और बाउंड्रीज के बारे में खुलकर बात करें। हिसाब-किताब को अस्पष्ट रखने से शायद कुछ समय के लिए शांति बनी रहे, लेकिन क्लैरिटी लंबे समय में आपके रिश्ते को सुरक्षित रखेगी।
वृश्चिक
जबरदस्ती जोर लगाने की जगह सब्र रखना ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। अगर कोई काम आगे नहीं बढ़ रहा, तो कुछ समय के लिए उस पर दबाव डालना बंद करें। सही मौके का इंतजार करें, जब हालात हित में हों, तब डटकर आगे बढ़ें।
धनु
जर्नी के दौरान आपको कोई ऐसा प्रोफेशनल आइडिया मिल सकता है, जिसके बारे में आपने पहले सोचा नहीं था। ट्रेवलिंग करते समय नोट्स लेते रहें, खासकर जब कोई चीज आपका ध्यान खींचे। अपने माहौल से दूर रहने पर आपको अपने काम को देखने का अलग नजरिया मिल सकता है।
मकर
कोई पर्सनल माइलस्टोन तारीफ के काबिल है, भले ही वो बाकी लोग इसे अहम न मानें। तुरंत अगले टारगेट के बारे में सोचने के बजाय, जो आपने हासिल किया है उसका जश्न मनाएं। प्रगति अर्थपूर्ण हो जाती है, जब आप उसे स्वीकार करते हैं।
कुंभ
अचानक से किसी की उदारता देख आपका दयालुता में भरोसा फिर वापस आ सकता है। इसे खुशी-खुशी स्वीकार करें और इसे कैसे चुकाना है तुरंत ये न देखने लगें। कभी-कभी किसी दूसरे शख्स को कुछ देने का मौका देना भी मायने रखता है।
मीन
आज कोई आपको दिल से लिखा हुआ मैसेज भेज सकता है जो आपके दिल को छू ले। अगर आप सच में कुछ महसूस हो तो कैजुअल रिपॉन्स के पीछे न छुपें। एक सच्चा जवाब आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकता है, जो भावनात्मक ईमानदारी का हकदार है।