(By- Sundeep Kochar) आज किसी से मिलकर आपको हैरानी हो सकती है। कोई नई स्किल सीखना फायदेमंद साबित हो सकता है। आज ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें। अगर बिना बात जश्न मानाने का मन हो तो खुद को न रोकें। दूसरों को खुश करने के लिए हां न बोलें। किसी भी बदलाव को लेकर जल्दबाजी करना ठीक नहीं होगा। सोच समझकर दिए गए तोहफों से रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। 

मेष

किसी सोशल गैदरिंग में आपकी मुलाकात ऐसे शख्स से हो सकती है जिसके एक्सपीरियंस या कनेक्शंस आपको हैरान कर दें। कोई रणनीति बनाने की जगह दिलचस्पी लें। जानबूझकर नेटवर्किंग करने की कोशिश करने की जगह, बातचीत कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

वृषभ

कोई नई स्किल सीखने से आपकी कमाई की क्षमता बढ़ सकती है। कुछ प्रैक्टिकल चुनें जो आपकी मौजूदा जानकारी से मेल खाता हो और फाइनल रिजल्ट की उम्मीद करने से पहले खुद को उस काम में माहिर होने के लिए समय दें।

मिथुन

लगातार आने वाले नोटिफिकेशन आपके ध्यान को सोच से कहीं ज्यादा भटका रहे हैं। कुछ देर के लिए अपने फोन को साइलेंट कर दें और बिना रुकावट अपना काम पूरा करें। आपका ध्यान कितनी जल्दी वापस आता है ये देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

कर्क

साथ खाना खाने से परिवार या दोस्तों के साथ यादगार मोमेंट बन सकता है। इसमें कोई जल्दबाजी न करें। ध्यान भटकाने वाली चीजों को दूर कर बातचीत को एन्जॉय करें और इस मुलाकात को कनेक्शन का जरिया बनने दें।

सिंह

हो सकता है कि बिना किसी बड़े कारण आपका बड़ा जश्न मनाने का मन करे। अगर इससे आपको खुशी मिलती है तो ऐसा जरूर करें, लेकिन सबको खुश करने की जगह इसे यादगार अनुभव बनाने पर ध्यान दें। 

कन्या

सतर्क रहकर प्लान की गई ट्रिप पर एक और फाइनल नजर डालने से ज्यादा फायदा हो सकता है। सब कुछ ठीक से हो गया ये सोचने की जगह टाइमिंग, बुकिंग और प्रैक्टिकल डिटेल्स अभी चेक कर लें। तैयारी करने से असली जर्नी और भी आरामदायक हो जाएगी। 

तुला

शायद आप ये समझ पाएंगे कि दूसरों को निराशा न हो इसलिए अक्सर आप उनकी बात मान लेते हैं। आज हां कहने से पहले रुक जाएं। शुरुआत में इज्जत के साथ कहा गया न अनकंफर्टेबल महसूस हो सकता है, लेकिन ये रिश्तों में छिपी हुई नाराजगी से बचा जा सकता है।

वृश्चिक

अपने करियर में बदलाव को लेकर आपने जो सोचा है अब उस पर सीरियस रिसर्च की जरूरत है। अभी इस बारे में किसी को कुछ न बताएं। पहले संभावित रोल, स्किल्स और प्रैक्टिकल जरूरतों को जांच लें, फिर तय करें कि क्या आइडिया अभी भी सही लगता है।

धनु

अचानक मिला ट्रेवल इन्विटेशन आपके प्लान को एक रोमांचक मोड़ दे सकता है। हां बोलने से पहले, इससे जुड़ी प्रैक्टिकल कमिटमेंट्स चेक कर लें। अगर वो आपके लिए ठीक हैं तो हर डिटेल को ओवर प्लान करने की जगह, इस बदलाव का स्वागत करें।

मकर

आज आपका कोई पुराना मार्गदर्शक वापस सामने आ सकता है या आपको उनकी याद आ सकती है। अगर सही लगे, तो उनसे बात करें। उनका नजरिया आपके काम आ सकता है, खासकर अगर आप कोई ऐसा प्रोफेशनल फैसला लेने जा रहे हैं, जिसमें जल्दबाजी की जगह अनुभव की जरूरत हो।

कुंभ

आप खुद से ये सवाल कर सकते हैं कि क्या आपके रहने का मौजूदा तरीका आपकी लाइफस्टाइल से अभी भी सूट करता है। कोई बड़ा बदलाव करने के लिए जल्दबाजी न करें, लेकिन दूसरे विकल्पों देखते रहें। संभावनाओं के बारे में जानने से भी आपको पता चलेगा कि आप असल में क्या चाहते हैं।

मीन

सोच-समझकर की गई कोई रोमांटिक चीज किसी महंगे तोहफे से ज्यादा मायने रख सकती है। इसके पीछे की भावना को समझें और बदले में आप भी कुछ उतनी ही पर्सनल चीज करें। एक-दूसरे को समझने के छोटे-छोटे संकेत प्यार को और गहरा कर सकते हैं।