'बिग बॉस सीजन 20' में लव सबका अटेंशन गैब करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। वो शो की शुरुआत से ही घर में मेल कंटेस्टेंट्स के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आ रही हैं। काफी समय से स्काउट के साथ लव का रिश्ता सवालों के घेरे में है। स्काउट की वजह से लव को नेशनल टीवी पर बेइज्जती तक झेलनी पड़ी। उन पर स्काउट की गर्लफ्रेंड ने ट्रैप करने जैसे संगीन आरोप लगाए और फिर भी लव और स्काउट एक-दूसरे से अलग नहीं हो रहे। हालिया एपिसोड में दोनों को बार-बार गले लगते देख दर्शक फिर से बातें बनाने लगे हैं। ऐसे में 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी का भी इस मामले पर रिएक्शन सामने आया है।
काम्या पंजाबी ने लिए लव के मजे
काम्या पंजाबी ने नेशनल टीवी पर लव की हरकत देख उन्हें सोशल मीडिया पर एक्सपोज कर दिया और उनका गेम दुनिया के सामने आ गया। काम्या पंजाबी पहले भी लव और स्काउट के मामले में टिप्पणी कर चुकी हैं। एक बार फिर वो इस मुद्दे पर खुलकर बात करती हुई नजर आईं। अब काम्या ने हालिया एपिसोड देखने के बाद मजेदार रिएक्शन देते हुए लिखा, 'बस कर बहन कितना हग करेगी। वैसे किस किस को लगा कि वो सारे हग्स इमोशनल कम और रिवेंज वाले ज्यादा थे।'
लव का गेम किया एक्सपोज
काम्या पंजाबी ने आखिर में ये भी लिखा, 'अब भाई बहन के रिश्ते में कौन किसे पहले टेक्स्ट करेगा ये स्ट्रेस भी तो था ना बहन को।' दरअसल, काम्या ने ये सब इसलिए लिखा क्योंकि दोनों को डांट पड़ने के बाद भी लव ने एक ही एपिसोड में 8-10 बार स्काउट को गले लगाया था और ऐसा करके वो कैमरे में स्माइल भी करती हुई नजर आ रही थीं। उन्हें बार-बार एक बात करते हुए भी सुना गया कि स्काउट का प्रपोजल वो तैयार करेंगी।
लव को हुई पहले मैसेज की चिंता
लव ने स्काउट से ये सवाल भी किया था कि शो से बाहर जाने के बाद पहले मैसेज कौन करेगा? इस दौरान गुल्लू ने इस बात पर मजाक उड़ाते हुए ये भी कहा था कि कोई भी नहीं क्योंकि लव पहले ही ब्लॉक हो चुकी होंगी। इस बट पर स्काउट ने भी सहमति जताई थी। यानी स्काउट जानते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड काशवी को लव के साथ उनका रिश्ता पसंद नहीं आ रहा और वो उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। बावजूद इसके स्काउट लव के साथ शो में दूरी नहीं बना पा रहे हैं।