बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे है और इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। चारों तरफ से 'रामायण' की तारीफ सुनने को मिल रही है और इसी बीच रणबीर ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने हिंट दिया है कि आने वाले वक्त में वो एक्टिंग के साथ-साथ फिल्मों का डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा रणबीर ने अपने एक्टिंग करियर के अगले 10 साल को आखिरी दशक बताकर सभी को हैरान कर दिया। 

डायरेक्शन में है रणबीर की दिलचस्पी 

एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें हमेशा से फिल्म डायरेक्शन अपनी तरफ खींचता था। एक डायरेक्टर के पास अपनी इमेजिनेशन को स्क्रीन पर उतारने का मौका होता है। हालांकि, उनके लिए कहानी लिखना आसान नहीं रहा। उन्होंने माना कि स्क्रिप्ट लिखना जितना उन्होंने सोचा था, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल काम है। इस अनुभव ने उन्हें लेखकों की मेहनत का असली एहसास कराया है।

क्या रणबीर एक्टिंग छोड़ देंगे?

रणबीर के 'आखिरी दशक' वाले बयान से फैंस को लगा कि वो जल्द ही एक्टिंग छोड़ देंगे। लेकिन रणबीर ने साफ किया कि उनका मतलब एक्टिंग से संन्यास लेना बिल्कुल नहीं है। वो आगे भी दमदार और मुश्किल रोल निभाना चाहते हैं, बस वो फ्यूचर में डायरेक्शन को ज्यादा समय देना चाहते हैं। रणबीर साल में सिर्फ 100 से 125 दिन ही शूटिंग करते हैं, इसलिए उनके पास कहानियों पर काम करने का काफी समय रहता है।

किस तरह की बनाना चाहते हैं रणबीर?

अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म के बारे में रणबीर ने बताया कि उन्हें ऐसी फिल्में पसंद हैं जो लोगों के दिलों को छू लें और चेहरे पर मुस्कान छोड़ दें। उन्होंने हिंट दिया कि उनकी पहली फिल्म हल्की-फुल्की फैमिली ड्रामा हो सकती है। वहीं, डायरेक्टर बनने से पहले रणबीर अपनी पुरानी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं। उनकी आने वाली बड़ी फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र 2', 'एनिमल 2', 'रामायण पार्ट 2' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' शामिल हैं।