'बिग बॉस' के घर में कई भोजपुरी स्टार्स नजर आ चुके हैं। मोनालिसा से लेकर मनोज तिवारी तक ने इस शो में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस बार 'बिग बॉस' के 20वें सीजन में भोजपुरी इंडस्ट्री से आम्रपाली दुबे शो का हिस्सा बनी हैं। भोजपुरी में तो आम्रपाली दुबे का जलवा हर किसी पर चलता है, लेकिन इस रियलिटी शो में वो फैंस का अटेंशन खींचने में नाकामयाब साबित हो रही हैं। खुद शो के होस्ट सलमान खान उन्हें ये समझाते हुए नजर आए कि शो में किसी को भी उनके होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए वो न तो नॉमिनेट होती हैं और न ही कैप्टन बन पा रही हैं। तो चलिए जानते हैं शो में आम्रपाली दुबे ऐसा क्या गलत कर रही हैं कि वो साइड कैरेक्टर बनकर रह गईं, जिसपर किसी की नजर नहीं जाती।
ग्रुप में अटकीं आम्रपाली
आम्रपाली दुबे शुरू से ही एक ग्रुप का हिस्सा बनी हुई हैं। लव, यंग, स्काउट और आसिफ के इस ग्रुप में आम्रपाली अपनी पहचान खोटी जा रही हैं। वो ज्यादा लोगों से बात नहीं कर रहीं और अपने ग्रुप में होने वाले दूसरे कंटेस्टेंट्स के झगड़ों को अपना बना लेती हैं। आम्रपाली दुबे ऐसे ग्रुप का हिस्सा हैं, जो सबसे ज्यादा वीकेंड का वार पर सलमान खान की डांट खाते हैं और लोगों को बुली करते हैं। इससे उनकी इमेज भी खराब हो रही है।
प्रायोरिटी में छूटीं पीछे
आम्रपाली दुबे अपने ग्रुप के किसी भी सदस्य की प्रायोरिटी लिस्ट में टॉप पर नहीं हैं। खासकर ग्रुप के सभी मेल कंटेस्टेंट्स आम्रपाली दुबे को अपनी प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे आखिर में रखते हैं। इसके बावजूद वो सोलो खेलने के लिए तैयार नहीं हैं और न ही इन लोगों से इस बारे में कोई सवाल करती हैं। ऐसे में ऑडियंस को भी लगता है कि जब उन्हें ही अपनी कदर नहीं है तो कोई और भी क्यों ही करेगा।
बदल जाता है ओपिनियन
कई बार सलमान खान खुद ये बात कह चुके हैं कि आम्रपाली दुबे इस घर में काफी समझदार लगती हैं। वो किसी भी मुद्दे पर सही बात करती हैं। हालांकि, वो शुरुआत तो सही करती हैं, लेकिन बीच में वो अपनी ही बात से भटक जाती हैं। खासकर जब उनका ग्रुप इन्वॉल्व हो तो वो सही और गलत के बीच का फर्क भूल जाती हैं।
इमेज को लेकर कॉन्शियस
आम्रपाली दुबे शो पर कॉंफिडेंट नजर नहीं आ रहीं। अपनी इमेज और अपने वजन को लेकर वो शो में काफी कॉन्शियस लग रही हैं। जब भी उनके वजन की बात आती है तो आम्रपाली दुबे डर जाती हैं। वो लोगों से लड़ने की जगह कहती हैं कि वो इस तरह की बातें कैमरे के सामने न करें।